विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आगामी दो वर्षों में सूबे के हर घर को गैस कनेक्शन: धर्मेंद्र प्रधान

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 12:52 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2016 07:15 AM (IST)

केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान कहा कि आगामी दो वर्षों में उत्तराखंड के हर परिवार को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। पहाड़ों में बॉटलिंग प्लांट भी लगाया जाएगा।

News Article Hero Image

विकासनगर, [जेएनएन]: हरबर्टपुर में उज्ज्वला योजना के तहत आयोजित निशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधान ने आगामी दो वर्षों में उत्तराखंड के हर परिवार को कनेक्शन देने की बात कही।

आइओसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे केंद्रीय मंत्री ने पहाड़ी क्षेत्रों में गैस किल्लत जल्द दूर करने पर भी जोर दिया। कहा कि इस स्थिति से निपटने के लिए सरकार पहाड़ों में बॉटलिंग प्लांट लगाने की योजना पर काम कर रही है।

पढ़ें-सीएम पुत्र आनंद रावत का भाजपा पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज भी पर्वतीय क्षेत्रों सहित कई मैदानी क्षेत्रों में महिलाएं ईंधन के लिए जंगल में लकड़ियां चुनती हैं। महिलाओं की सुविधा व उन्हें बीमारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक बीपीएल परिवार को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन बांटने की योजना शुरू की है।

पढ़ें: बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता बलूनी सीएम के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
उन्होंने कहा कि अगले दो वर्ष में उत्तराखंड के हर घर में एलपीजी कनेक्शन मुहैया करा दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में गैस वितरण केंद्र खोले जाएंगे, जिनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं भाजपा की ओर से समारोह में 2200 गैस कनेक्शन बांटने का दावा किया गया।

पढ़ें-भाजपा के सीएम पद के दावेदारों को फिर नहीं मिली तवज्जो
इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धन सिंह, प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, महानगर प्रभारी नीरू देवी, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला प्रभारी खजान दास, आइओसी महाप्रबंधक यादवेंद्र श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, पूर्व जिपं अध्यक्ष रामशरण नौटियाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष चंदनलाल अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री नवीन ठाकुर, जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण आदि मौजूद रहे।

पढ़ें-राष्ट्रीय दल से चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं: प्रीतम पंवार
कालाधन जमा वाले ही कर रहे भारत बंद का समर्थन
कार्यक्रम में शिरकत कर रहे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने प्रधानमंत्री के नोटबंदी के फैसले को क्रांतिकारी करार देते हुए कहा कि नोटबंदी से आम जनता खुश है, जबकि भ्रष्टाचारियों में बौखलाहट है। कहा कि जिन राजनैतिक दलों की दुकानें बंद हो गई हैं, वे भारत बंद करने की बात कह रहे हैं।

पढ़ें: गाली-गलौज यात्रा बनकर रह गई भाजपा की परिवर्तन यात्रा: हरीश रावत
उन्होंने कहा कि कालाधन रखने वाले ही बंद का समर्थन कर रहे हैं, लिहाजा जनता यह सुनिश्चित करे कि जो भी सोमवार को अपनी दुकान बंद रखेगा उससे भविष्य में कभी भी समान नहीं लेना है।
पढ़ें: कांग्रेस को उत्तराखंड में राज करने का नैतिक अधिकार नहीं: उमा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।