विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन फूंका परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 17 Sep 2019 01:12 PM (IST)

जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। एसोसिएशन में मंत्री पर वर्ग विशेष का पक्ष लेने का आरोप लगाया।

जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन फूंका परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला
जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन फूंका परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला

देहरादून, जेएनएन। जनरल ओबीसी एंप्लाइज एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री यशपाल आर्य का पुतला फूंका। एसोसिएशन में मंत्री पर वर्ग विशेष का पक्ष लेने का आरोप लगाया। 

घंटाघर पर एसोसिएशन के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती के रोस्टर पुनर्निर्धारण समिति के अध्यक्ष स्वयं यशपाल आर्य थे। उनकी संस्तुति पर ही रोस्टर पुनर्निर्धारण किया गया। 

बाद में वर्ग विशेष के दबाव में आकर यशपाल आर्य ने रोस्टर लागू नहीं करने के लिए कहा जो कि जनरल व ओबीसी के साथ अन्याय है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने आर्य की विधानसभा सदस्यता भी समाप्त करने की मांग की। बाद में आर्य का पुतला फूंका। 

यह भी पढ़ें: सभी जिलों में फूंका जाएगा परिवहन मंत्री का पुतला, पढ़िए पूरी खबर

इस दौरान विधायक ममता राकेश, सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल के खिलाफ भी नारेबाजी की गई। पुतला फूंकने वालों में दीपक जोशी, बीपी नौटियाल, सुभाष देवलियाल, मुकेश बहुगुणा, वीरेंद्र गुसाईं आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड में आरक्षण पर सरकार में रार, परिवहन मंत्री ने दी इस्तीफे की धमकी