विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून नगर निगम की बहनों की सुरक्षा के लिए नई पहल, हर वार्ड में लगेंगे CCTV कैमरे

Updated: Sat, 29 Aug 2026 07:14 AM (IST)

देहरादून नगर निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर देहरादून नगर निगम ने सुरक्षा के लिए की नई पहल

  2. शहर के हर वार्ड में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

  3. महिलाओं की सुरक्षा और असामाजिक गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर

जागरण संवाददाता, देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर देहरादून नगर निगम ने शहर की महिलाओं और बहनों की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम क्षेत्र के हर वार्ड में प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने का निर्णय लिया है। नगर निगम का दावा है कि इससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने में मदद मिलेगी।

प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर होगी निगरानी

महापौर ने कहा कि शहर की बेटियों और बहनों की सुरक्षा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि संकल्प है। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का पर्व है। इसी भावना के अनुरूप इस वर्ष बहनों को ऐसा उपहार देने का निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ उन्हें लंबे समय तक मिलेगा।

महापौर सौरभ थपलियाल ने कहा कि पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप प्रत्येक वार्ड में आवश्यक स्थानों का चयन किया जाएगा और वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं समेत शहर के नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और उनमें सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना है

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: संडे से मानसून फिर होगा एक्टिव, आज रुद्रप्रयाग-पिथौरागढ़ सहित 5 जिलों भारी बारिश का यलो अलर्ट

महिला पार्षदों ने बांधी राखी

रक्षाबंधन के मौके पर नगर निगम की महिला पार्षद सुशीला, अमिता सिंह, रेनू गेल, बबीता गुप्ता समेत अन्य महिला पार्षदों ने महापौर सौरभ थपलियाल से मुलाकात कर उन्हें राखी बांधी और पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर ने कहा कि देहरादून की प्रत्येक बहन की सुरक्षा और सम्मान नगर निगम की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर बनाने के लिए निगम लगातार काम कर रहा है तथा आने वाले समय में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड कॉरिडोर से आसान हुई वन्यजीवों की राह, 18 प्रजातियों की बढ़ी आवाजाही