Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सरकार का उद्देश्य अपराधमुक्त प्रदेश: मदन कौशिक

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Wed, 11 Apr 2018 09:50 PM (IST)

    शासकीय प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सरकार कृत संकल्प है। ...और पढ़ें

    सरकार का उद्देश्य अपराधमुक्त प्रदेश: मदन कौशिक
    सरकार का उद्देश्य अपराधमुक्त प्रदेश: मदन कौशिक

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: शासकीय प्रवक्ता एवं काबीना मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने को सरकार कृत संकल्प है। आपराधिक घटनाओं का तुरंत संज्ञान लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के एक साल के कार्यकाल में पिछले छह वर्षों की तुलना में प्रदेश में संगीन अपराधों में अप्रत्याशित कमी आई है।

    काबीना मंत्री कौशिक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश को अपराधमुक्त बनाना है और इसके लिए वह मुस्तैदी से जुटी है। उन्होंने कहा कि सालभर में पुलिस ने करीब 1700 वांछित व इनामी अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। तमाम प्रकरणों में अपराधियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कर जनमानस में सुरक्षा एवं शांति का वातावरण कायम करने में सफलता पाई गई।

    उन्होंने कहा कि राज्य में शराब व्यवसाय को पारदर्शी बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें कोई अनियमितता न हो, इसके कड़े निर्देश दिए गए हैं और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। तीन आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है। हेली सेवाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भी पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

    कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को अनर्गल प्रलाप करने की बजाय तथ्यों के साथ सामने आकर बात करनी चाहिए। पारदर्शी व्यवस्था का पालन कर भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को राज्यहित से जुड़े मुद्दों पर संजीदगी के साथ बयान देना चाहिए। केवल सस्ती लोकप्रियता के लिए नहीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस का उपवास महज दिखावा: अजय भट्ट

    यह भी पढ़ें: सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ताकतों का रोकना होगा: प्रीतम सिंह