Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पदोन्‍नति में आरक्षण के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Nov 2016 06:13 AM (IST)

    पदोन्‍नति में आरक्षण के विरोध में उत्‍तराखंड का अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक संघर्ष मोर्चा एक हो गया। सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने देहरादून में सचिवालय ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: पदोन्नति में आरक्षण के खिलाफ देहरादून में गर्जना रैली के लिए परेड मैदान में उत्तराखंड के कर्मचारी, अधिकारी और शिक्षक संघ एक हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का पालन करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय कूच किया। इस बीच पुलिसबल और प्रदर्शनकारियों के बीच नोंक झोंक भी देखने को मिली।
    उत्तराखण्ड के अधिकारी, कर्मचारी और शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय कूच किया। इससे पहले वे परेड मैदान में एकत्र हुए और फिर कूच को निकल पड़े। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुलिस बल ने सचिवालय के पास ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। नोंक झोंक के बीच प्रदर्शनकारी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।

    पढ़ें: एबीवीपी ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर किया प्रदर्शन
    उत्तराखण्ड के अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक संघर्ष मोर्चा के मुख्य संयोजक दीपक जोशी ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामान्य और पिछड़े वर्ग के कार्मिकों के हितों पर कुठाराघात कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने शीघ्र पदोन्नति में आरक्षण समाप्त नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। साथ ही उन्होंने मांग की कि अगर सरकार ने उनका समर्थन नहीं किया तो वे आगामी चुनाव में सरकार को जवाब देंगे।

    पढ़ें: आंदोलन की राह पर उत्तराखंड के कर वसूली अधिकारी

    पढ़ें:-पुलिस पर कांग्रेस के दवाब में कार्रवाई न करने का आरोप

    पढ़ें:-पानी का मिला आश्वासन, ग्रामीणों ने समाप्त किया आंदोलन