विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गैरसैंण में सत्र पर हरक सिंह ने अजय भट्ट के सुर में मिलाया सुर

By Edited By:
Published: Wed, 28 Nov 2018 03:01 AM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 11:36 AM (IST)

कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के उस बयान के सुर में सुर मिलाया है, ...और पढ़ें

गैरसैंण में सत्र पर हरक सिंह ने अजय भट्ट के सुर में मिलाया सुर
गैरसैंण में सत्र पर हरक सिंह ने अजय भट्ट के सुर में मिलाया सुर

देहरादून, राज्य ब्यूरो। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन को लेकर सियासी उबाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के उस बयान के सुर में सुर मिलाया है, जिसमें अव्यवस्था के नाम पर गैरसैंण में विस सत्र के आयोजन का विरोध किया गया था। 

डॉ. रावत ने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र तो ठीक है, मगर व्यवस्थाएं पूरी न होने के कारण वहां शीतकाल में हर किसी को दिक्कत होती है। उन्होंने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने पर जोर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के बीते शुक्रवार को गैरसैंण में विस सत्र के संबंध में दिए गए बयान से सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस पहले ही इस मसले पर भट्ट को कठघरे में खड़ा कर चुकी है तो सोमवार को वह तब घिरते नजर आए, जब सरकार ने उनके बयान से किनाराकशी कर ली।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साफ कहा कि सत्र आयोजित करना या न करना सरकार का काम है। मुख्यमंत्री के इस बयान के कई निहितार्थ सियासी गलियारों में निकाले जा रहे हैं। इस बीच गैरसैंण में सत्र मामले में कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत भी कूद पड़े। 

डॉ. रावत ने प्रदेश अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जब तक गैरसैंण में सभी व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो जातीं, तब तक वहां सत्र बुलाना ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन सत्र बुलाना ठीक है, मगर सर्दियों में वहां हर किसी को परेशानी से दो-चार होना पड़ता है।

डॉ. रावत ने कहा कि देहरादून में सभी व्यवस्थाएं जुट चुकी हैं, लिहाजा देहरादून को स्थायी राजधानी घोषित कर दिया जाना चाहिए। अलबत्ता, गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया जाना उचित रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी फोरम में भी वह इस बात को प्रमुखता से रखेंगे। 

सरकार जहां चाहेगी हम सत्र कराने को तैयार 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि विस सत्र के आयोजन का निर्णय सरकार लेती है। सरकार जहां चाहेगी हम वहां सत्र कराने को तैयार हैं। साथ ही ये भी कहा कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार दिसंबर से देहरादून में ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को लेकर कौन क्या बयान दे रहा है, उस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते।

यह भी पढ़ें: भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका अपने ही विधायक का पुतला, ये है नाराजगी की वजह

यह भी पढ़ें: गैरसैंण में सत्र आयोजित करने को लेकर सरकार और भाजपा आमने सामने

यह भी पढ़ें: कैबिनेट फैसले पर कांग्रेस ने जताया ऐतराज, भाजपा ने किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।