विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार के होटल मालिक को साइबर ठगों ने बनाया शिकार, डिजिटल अरेस्ट कर लगाई 50 लाख की चपत

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:58 AM (IST)

साइबर ठगों ने हरिद्वार के एक होटल मालिक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 50 लाख रुपये ठग लिए।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. होटल मालिक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर ठगा।

  2. आईएमओ ऐप के जरिए 50 लाख रुपये की ठगी की।

  3. साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, देहरादून। साइबर ठगों ने हरिद्वार स्थित होटल के मालिक को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे 50 लाख रुपये ठग दिए। इस बार ठगों ने ठगी के लिए आईएमओ एप का इस्तेमाल किया और गिरफ्तारी का डर दिखाकर रकम ट्रांसफर कराई। साइबर ठगों ने पीड़ित को डराया कि उनके खाते में 6.80 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। तहरीर के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता सनोज निवासी हरिद्वार ने बताया कि 14 अक्टूबर को उनके पति रवि कुमार के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि आपके खिलाफ एक अपराधिक मुकदमा दर्ज है। पूछने पर बताया कि आपके आधारकार्ड से दिल्ली कैनरा बैंक में एक खाता खोला गया है, जिसकी विस्तारपूर्वक जानकारी थाना दरियागंज दिल्ली से फोन करके दी जाएगी।

इसके बाद विजय खन्ना नामक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि नरेश गोयल जोकि जेट एयरवेज के मालिक हैं, ने कैनरा बैंक में गबन किया है। नरेश गोयल की ओर से 247 एटीएम कार्ड इस्तेमाल किए गए हैं, उसमें रवि कुमार का आधार कार्ड भी लिंक है।

महिला के अनुसार फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे बात की और कहा कि कैनरा बैंक का खाता जो आपके पति के नाम पर है, उसमें 6.80 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।

आरोपितों ने उन्हें एक फार्म भेजा और भरने को कहा। इसके बाद उनके पति से आईएमओ एप डाउनलोड कराया और 15 अक्टूबर को आइएमओ एप पर राहुल गुप्ता नाम के व्यक्ति ने फोन किया और कहा कि वह ईडी कार्यालय से बात कर रहा है। आपके केस को वह कोर्ट में पेश करने जा रहे हैं। ठगों ने उन्हें पांच पेज का एक पीडीएफ भेजी जिसमें कोर्ट की कार्रवाई के बारे में लिखा हुआ था।

डराया कि आप डिजिटल अरेस्ट हैं किसी से नहीं मिलेंगे

ठगों ने उन्हें डराया कि आप डिजिटल अरेस्ट हैं, आप किसी से नहीं मिलेंगे और ना ही बात करेंगे। इसके बाद ठगों ने उनसे सभी खातों की डिटेल मांगी और आईडीबीआई खाते में एफडी तुड़वाकर 50 लाख रुपये भेजने को कहा।

उन्होंने 50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपितों ने रकम प्राइवेट लिमिटेड खाते में मंगवाए जिससे उन्हें शक हो गया। पीड़ित की ओर से इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून से ऊखीमठ-चोपता के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।