विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरीश रावत का सत्तारूढ़ दल पर हमला, बोले- 'उत्तराखंड चुनाव में अपना रहे साम-दाम-दंड-भेद'

Published: Thu, 07 May 2026 01:35 PM (IST)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में सत्तारूढ़ दल पर चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद अपनाने का आरोप लगाया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. File Photo

वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. File Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सत्तारूढ़ दल भी आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के लिए साम, दाम, दंड, भेद का उपयोग कर रहा है। ऐसे में उत्तराखंड को भी सावधान रहने की जरूरत है।

उन्होंंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के समक्ष खतरों का मुकाबला करने के लिए इंडी गठबंधन के सहयोगियों की मदद ली जाएगी। इसी कड़ी में हरदा ने बुधवार को इंडी गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं के साथ संवाद भी किया।

कोर्ट रोड पर आयोजित संवाद कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि वर्तमान समय अनेक चुनौतियों से भरा है। यह चुनौतियां लोकतंत्र सहित उन बुनियादी सवालों को लेकर है, जिन पर देश का संविधान खड़ा है।

समान विचार बनाना होगा

उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा और आजादी के मूल सिद्धांतों की रक्षा को लेकर जो भी दल एक राय रखते हैं, उन्हें मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इसी क्रम में उन्होंने इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संवाद का क्रम शुरू किया है। इसके लिए उत्तराखंड में संघर्ष के रास्ते जनता की लड़ाई लडऩे वाली पार्टियों को समान विचार बनाना होगा।

उन्होंने कहा कि वह संवाद की इस श्रृंखला को राज्य में तेजी से आगे बढ़ाएंगे। साथ ही कांग्रेस नेतृत्व को भी इस बारे में सूचित कर रहे हैं। एक प्रश्न पर उन्हेांने कहा कि ठगी प्रकरण सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ठगी प्रकरण में पुलिस को तह तक जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में कहीं केाई गुटबाजी नहीं है।

इसके बाद हरदा ने इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ संवाद में देश व राज्य के सम्मुख चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए रणनीति बनाने पर मंथन किया। संवाद में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डा एनएस सचान, भाकपा नेता समर भंडारी, भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी के अलावा जगदीश कुकरेती, हरवीर कुशवाहा, सोहन सिंह रजवार, संजय शर्मा, मोहन सिंह नेगी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- पूर्व सीएम हरीश रावत ने काशीपुर में भाजपा पर साधा निशाना, महिला आरक्षण विधेयक पर उठाए सवाल

यह भी पढ़ें- पूर्व CM हरीश रावत का सरकार पर हमला: आपदा पुनर्निर्माण में अनदेखी का लगाया आरोप, महिला आरक्षण पर भी घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।