विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 19 Jun 2017 09:39 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jun 2017 04:45 PM (IST)

मौसम के करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड में वर्षा का क्रम शुरू हो गया। देहरादून में जोरदार बारिश हुई। ...और पढ़ें

उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में झमाझम बारिश, पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

देहरादून, [जेएनएन]: मौसम के करवट बदलने के साथ ही उत्तराखंड में वर्षा का क्रम शुरू हो गया। देहरादून में, हल्द्वानी, कोटद्वार सहित विभिन्न स्थानों पर जोरदार बारिश हुई। वहीं पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

पिथौरागढ़ के डीडीहाट में दीवार ढहने से मलबा एक घर की छत पर आ गिरा, जिससे अफरातफरी मच गई। हालांकि, घर को मामूली नुकसान पहुंचा। वहीं, चंपावत, चमोली और देहरादून जनपदों में कहीं दोपहर बाद तो कहीं शाम को झमाझम बौछारें पड़ीं।

हल्द्वानी में दोपहर से मौसम ने करवट बदली और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इस दौरान आसमान में काले बादल उमड़ने से सड़कों पर अंधेरा पसर गया। दोपहर के समय सड़को पर चल रहे वाहनो की हेडलाइट जलानी पड़ी। नैनीताल रोड, कालाढूंगी मार्ग और बरेली रोड पर अंधेरे और बारिश से वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली। 

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की गई है।

राज्यभर में कहीं आंशिक तो कहीं आमतौर पर बादलों की मौजूदगी बनी रही। दोपहर से देहरादून में बारिश का दौर फिर से जारी हो गया। वहीं, हरिद्वार में धूल के साथ तेज हवाएं चली। बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। इससे लोगों ने राहत महसूस की। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में मौसम सुहावना, कई इलाकों में होगी बारिश

मानसून से पहले ही बारिश बन रही मुसीबत, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में झमाझम बारिश, 24 घंटे में अंधड़ की चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।