उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: मसूरी में धंसी सड़क, चीन सीमा का संपर्क अभी भी भंग
उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है, जहां मसूरी-चकराता हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। पिथौरागढ़ में ...और पढ़ें
HighLights
मसूरी-चकराता हाईवे सड़क धंसने से पूरी तरह बंद
पिथौरागढ़ में कूड़ागाड़ पुल टूटने से चीन सीमा का संपर्क भंग
सीमा सड़क संगठन वैकल्पिक मार्ग बनाने में जुटा, यात्रा प्रभावित
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। यहां मलबा आने से कई मार्ग बंद हो गए हैं। जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है।
गुरुवार को मसूरी चकराता हाईवे मसूरी बैंड से लगभग 3 किमी पहले गश्ति बैंड पर कर्नल विला के समीप बंद हो गया। यहां सड़क धंसने से मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद है। वाहन अगलाड थत्युड सुवाखोली होते हुए मसूरी आ रहे हैं। सड़क पर बड़ी दरारें पड़ी हैं।
चीन सीमा का संपर्क अभी भी भंग
पिथौरागढ़ में टनकपुर तवा घाट हाईवे में धारचूला से आगे कूलागाड़ पुल टूटने से बंद मार्ग खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था में सीमा सड़क संगठन जुटा हुआ है। यहां पर अस्थाई व्यवस्था की जा रही है।
बुधवार को अस्थाई व्यवस्था के तहत नीचे से बड़े पत्थर बिछा दिए गए हैं अब इसके ऊपर रेम्प डाला जाएगा। सीमा सड़क संगठन के अनुसार यदि मौसम ने साथ दिया तो 5-6 घंटे में कूलागाड़ पर वाहन भी पास होने लगेंगे।
कैलास मानसरोवर यात्रा का नौवां दल गुंजी में है। कूलागाड़ में मार्ग की स्थिति को देखते हुए दल गुंजी से धारचूला को प्रस्थान करेगा। कूलागाड़ में स्थानीय लोग बुधवार की तरह ही आवाजाही कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने 6 जिलों में जारी किया झमाझम बारिश का यलो अलर्ट
