यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवभूमि में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए अब Heritage Tour, 33 जगहों पर तैयार किए जा रहे गाइड; ये है प्लान
Heritage Tour देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ाए जा रहे कदमों की कड़ी में अब यहां हेरिटेज टूर भी सैलानियों को आकर्षित ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, देहरादून: Heritage Tour: देवभूमि उत्तराखंड को पर्यटन प्रदेश बनाने की दिशा में तेजी से बढ़ाए जा रहे कदमों की कड़ी में अब यहां हेरिटेज टूर भी सैलानियों को आकर्षित करेंगे। इसके लिए प्रदेशभर में 33 स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड तैयार किए जा रहे हैं।
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) अभी तक देवप्रयाग और गंगोलीहाट में इस संबंध में चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दे चुका है। गंगोलीहाट में तो हेरिटेज टूर पर कई सैलानी आ भी चुके हैं।
आर्थिकी से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू
उत्तराखंड में पर्यटन यहां की आर्थिकी से जुड़ा महत्वपूर्ण पहलू है। इसे देखते हुए सरकार भी पर्यटकों को ऐसे स्थलों पर ले जाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है, जो उनकी नजरों से अपेक्षाकृत दूर ही रहे हैं।
इसी क्रम में उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से हेरिटेज टूर की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकें। इससे उन्हें नया अनुभव भी हासिल होगा। साथ ही उनकी सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड के रूप में कार्य करने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।
यूटीडीबी ने ऐसे 33 स्थल चयनित किए
अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद के अनुसार टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के माध्यम से युवाओं को हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। यूटीडीबी ने ऐसे 33 स्थल चयनित किए हैं, जहां की धरोहर पर्यटकों के लिए नए आकर्षण से कम नहीं होगी।
खबरें और भी
कुमाऊं के गंगोलीहाट क्षेत्र का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पाताल भुवनेश्वर जैसी कई गुफाएं हैं। इन्हें देखना ही अपने आप में नई अनुभति है।
इसी तरह गढ़वाल व कुमाऊं के अन्य स्थल भी चयनित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब जल्द ही धारचूला में हरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। प्रयास यह है कि इस वित्तीय वर्ष में सभी चयनित स्थलों में हेरिटेज टूर गाइड तैयार हो जाएं।