विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मैच, अगेल दौर में किया प्रवेश

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Tue, 03 Jul 2018 05:22 PM (IST)

प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी गौचर ने फ्यूचर क्रिकेट क्लब रुड़की को 171 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मैच, अगेल दौर में किया प्रवेश
हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी ने जीता मैच, अगेल दौर में किया प्रवेश

देहरादून, [जेएनएन]: रामराज क्रिकेट ऐकेडमी की ओर से चल रहे प्रथम उत्तराखंड धन्यवाद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमालयन ईगल क्रिकेट ऐकेडमी गौचर ने फ्यूचर क्रिकेट क्लब रुड़की को 171 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गगन सिंह को 59 गेंदों में 82 रन और एक विकेट चटकाने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

प्रेमनगर के महेंद्र चौक स्थित मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में सोमवार को हिमालयन ईगल व फ्यूचर क्रिकेट क्लब के बीच पहला मुकाबला खेला गया। हिमालयन ईगल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए। गगन सिंह ने सर्वाधिक 82, नीरज राठोर ने 47, शिखर ने 41 और अखिल रावत ने 38 रनों का योगदान दिया।

फ्यूचर क्रिकेट क्लब के लिए राहुल व शिवम ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्यूचर क्रिकेट क्लब की टीम 18.4 ओवर में 108 रन ही बना पाई। करन शर्मा ने सर्वाधिक 72 रन जोड़े। हिमालयन ईगल के कुलवीर ने तीन विकेट झटके। दूसरा मुकाबला ब्रदर्स क्रिकेट क्लब विकासनगर व हिमालयन क्रिकेट ऐकेडमी के बीच खेला जाना था, लेकिन बारिश के कारण मैच रद करना पड़ा और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतुष्ट होना पड़ा।

यह भी पढ़ें: सूरज और रोजी का यूथ एशिया एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चयन

यह भी पढ़ें: फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचा देहरादून

यह भी पढ़ें: जीएसआर और फ्लाईफोट क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे