Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एक्टर आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप, उत्तराखंड में हिंदू रक्षा दल ने फूंका पुतला

    Updated: Sun, 12 Jul 2026 08:45 AM (IST)

    हिंदू रक्षा दल ने देहरादून में आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान।

    बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी के खिलाफ दून में हिंदू रक्षा दल ने विरोध प्रदर्शन किया।

    उन्होंने आमिर खान का पुतला दहन कर उन पर ''''लव जिहाद'''' करने का आरोप लगाया। इसके अलावा जमीयत उलेमा-ए हिंद के प्रमुख पर भड़काऊ भाषण का आरोप लगाते हुए बुधवार को कलियर में प्रदर्शन कर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया।

    नारेबाजी करते हुए किया पुतला दहन

    शनिवार को दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता द्रोण चौक पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला प्रशासन के जरिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा।

    अध्यक्ष ललित शर्मा ने आरोप लगाया कि अभिनेता आमिर खान एक बड़ी साजिश के तहत हिंदुओं को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं। पहले रीना दत्ता, किरण राव और अब उनके विवाह की गौरी स्प्रैट से चर्चाएं सामने आ रही है। कहा कि केंद्र सरकार विवाह में धोखाधड़ी, छल, पहचान छिपाने अथवा महिलाओं के शोषण से जुड़े मामलों पर सभी लोगों के लिए समान रूप से लागू होने वाले कानून को प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

    इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा कि सार्वजनिक मंचों व इंटरनेट मीडिया पर बयान प्रसारित हो रहा है जिसमें जमीयत उलेमा-ए हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद ने काह कि जब जब जुल्म होगा, तब-तब जिहाद करना पड़ेगा।

    खबरें और भी

    इसकी पुष्टि कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने बताया कि इसके विरोध में बुधवार को कार्यकर्ता कलियर में भी विरोध प्रदर्शन करेंगे और हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस मौके पर दल के प्रदेश संरक्षक संजीव कुकरेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रद्धा राजपूत, जिलाध्यक्ष संध्या राजपूत, महानगर अध्यक्ष सागर बजरंगी, सिकंदर, आकाश आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के चक्कर में आमिर खान मारने वाले थे Twinkle को तमाचा, 'मेला' की शूटिंग के दौर हुए थे आगबबूला

    यह भी पढ़ें- 45 करोड़ के 'डॉन 3' विवाद के बीच Farhan Akhtar की नई पारी; आमिर खान की फिल्म में निभाएंगे दिलचस्प किरदार!