विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दून के कैंट क्षेत्र की तीन चोरियों में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 12 Dec 2019 01:07 PM (IST)

कैंट क्षेत्र के अनारवाला और चीड़बाग में आर्मी के सरकारी क्वार्टर में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

दून के कैंट क्षेत्र की तीन चोरियों में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun News
दून के कैंट क्षेत्र की तीन चोरियों में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। कैंट क्षेत्र के अनारवाला और चीड़बाग में आर्मी के सरकारी क्वार्टर में हुई तीन चोरियों का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। वह क्लेमेनटाउन थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में भी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपित के पिता फौज से रिटायर हैं, उनके नौकरी में रहने के दौरान वह काफी समय तक कैंट क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर में रहा था। इस वजह से यहां की हर गतिविधि के बारे में उसे जानकारी थी।

बीते दो नवंबर को कैंट क्षेत्र के अनारवाला स्थित सत्य प्रकाश भट्ट व 29 नवंबर को इंद्रावती और विमला पुन के चीड़बाग स्थित सरकारी क्वार्टर में चोरी का मामला सामने आया था। कैंट पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पाया कि यह सभी चोरियां दिन में उस समय हुईं, जब घर की महिलाएं किसी कार्यक्रम या बच्चों को स्कूल लेने गई हुई थीं। 

ऐसे में प्रथमदृष्टया पुलिस को आशंका हुई कि इन तीनों चोरियों के पीछे किसी एक शख्स का हाथ है, जो आर्मी क्षेत्र के बारे में ठीकठाक जानकारी रखता है। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि इसके बाद चोरी के दिन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें एक बाइक दिखी जो चोरी के समय तीनों के घरों के सामने खड़ी दिख रही थी। 

बाइक की पहचान होने के बाद आरोपित की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। आरोपित महिंद्रा ग्राउंड के पास खड़ा दिख गया। उसे पकड़ कर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी पहचान संतोष रावत निवासी क्लेमेनटाउन के रूप में हुई। उसके पास से चोरी की गई ज्वैलरी आदि भी बरामद कर ली गई है। क्लेमेनटाउन थाने से जानकारी करने पर पता चला कि वह वहां हिस्ट्रीशीटर है और पूर्व में चोरी में जेल जा चुका है। 

यह भी पढ़ें: चोरों ने दो घरों के ताले तोड़कर नकदी व जेवर उड़ाए Dehradun News

नशे के लिए करता था चोरी

इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि संतोष की हरकतों से उसके घर वाले भी तंग आ चुके थे। इसी साल उसकी शादी हुई है। वह नशे का आदी हो चुका है। घर वालों ने कुछ दिन पहले उसे नशा मुक्ति केंद्र भी में डाला था, लेकिन वहां से निकलने के बाद फिर नशा करने लगा।

यह भी पढ़ें: कारोबारी के घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर उड़ा गए चोर Dehradun News