यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
14 के बजाय 13 फरवरी को होगा महाशिवरात्रि पर्व पर अवकाश
उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी को मनाया जाएगा। सरकार ने इस दिन इसकी तिथि घोषित कर दी। अब राज्य की कैबिनेट बैठक भी 13 फरवरी के बजाय अब 14 फरव ...और पढ़ें

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश 14 फरवरी के बजाय 13 फरवरी को होगा। इस अवकाश की तिथि में संशोधन के बाद अब राज्य मंत्रिमंडल की बैठक भी 13 फरवरी के बजाय अब 14 फरवरी को होगी।
उत्तराखंड में महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं देश के कई हिस्सों में यह पर्व 14 फरवरी को होगा। पहले सरकार ने इस पर्व के अवकाश की तिथि 14 फरवरी घोषित की थी। अब अवकाश की तारीख को सरकार ने संशोधित किया है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग प्रमुख सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी किए। इससे पहले राज्य में 15 दिसंबर, 2017 को सार्वजनिक अवकाशों के लिए जारी सूची में महाशिवरात्रि पर्व का अवकाश 14 फरवरी को घोषित किया गया था। उधर, महाशिवरात्रि अवकाश की तिथि में संशोधन होने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर असमंजस भी खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 13 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि, जानिए कारण
यह भी पढ़ें: कण्वाश्रम में सम्राट भरत के जीवन से रूबरू हो सकेंगे सैलानी
यह भी पढ़ें: बदरीनाथ में श्रद्धा का केंद्र बना पंचमुखी देवदार