Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में PNG गैस कनेक्शन कैसे लें? यह है उपभोक्ताओं के लिए स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

    Updated: Mon, 23 Mar 2026 06:50 PM (IST)

    देहरादून में पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने के लिए एक आसान गाइड प्रस्तुत है। वर्तमान में लगभग 2000 घरों में पीएनजी की आपूर्ति हो रही है, जो एलपीजी का एक ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। स्वच्छ और सुविधाजनक ईंधन की मांग लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में देहरादून में करीब 2000 घरों में पीएनजी की सप्लाई हो रही है।

    ऐसे में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) एलपीजी सिलिंडर का बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है। यदि आप भी एलपीजी से PNG पर स्विच करने की योजना बना रहे हैं तो यह आसान गाइड आपकी मदद करेगा।

    क्या है पीएनजी और क्यों चुनें?

    पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) घरों तक भूमिगत पाइपलाइन के माध्यम से सीधे पहुंचाई जाती है। इसमें सिलिंडर रखने की जरूरत नहीं होती। साथ ही गैस की लगातार आपूर्ति मिलती है और यह अधिक सुरक्षित व पर्यावरण के अनुकूल मानी जाती है।

    PNG In Doon

    स्टेप 1: अपने क्षेत्र में उपलब्धता जांचें

    सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्र में पीएनजी सेवा उपलब्ध है या नहीं। देहरादून में पीएनजी (PNG) की आपूर्ति मुख्य रूप से गेल गैस लिमिटेड (GAIL Gas Limited) कंपनी द्वारा की जा रही है।

    उपलब्धता जांचने के तरीके

    • कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.gailgas.com
    • कस्टमर केयर नंबर  0135-2643594, +91-9410303594
    • नजदीकी कार्यालय पर जाकर:-  ग्राउंड फ्लोर, सुइट नंबर 2022, बिल्डिंग नंबर 2000, दून एक्सप्रेस बिजनेस पार्क, सुभाष नगर, देहरादून - 248002, (उत्तराखंड)

    स्टेप 2: आवेदन करें

    आप PNG कनेक्शन के लिए इन माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं

    • ऑनलाइन (कंपनी की वेबसाइट पर) और आफलाइन भी।
    • मोबाइल ऐप (यदि उपलब्ध हो)
    • नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र।
    • आवेदन में नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।

    स्टेप 3: जरूरी दस्तावेज जमा करें

    आवेदन के साथ आपको ये दस्तावेज देने होंगे

    • पहचान पत्र (आधार, पैन आदि)।
    • पते का प्रमाणपत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मकान मालिकाना हक या किरायानामा।

    स्टेप 4: सिक्योरिटी डिपॉजिट करें

    कनेक्शन के लिए एक रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होता है। इसकी राशि कंपनी और कनेक्शन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

    स्टेप 5: साइट निरीक्षण व इंस्टॉलेशन

    आवेदन स्वीकृत होने के बाद

    • तकनीशियन घर आकर निरीक्षण करेगा।
    • पाइपलाइन बिछाने का काम तय होगा।
    • गैस मीटर लगाया जाएगा।

    स्टेप 6: गैस चालू और सुरक्षा जांच

    इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद

    • गैस सप्लाई शुरू कर दी जाती है।
    • सुरक्षा जांच और उपयोग की जानकारी दी जाती है।
    • आप तुरंत PNG का उपयोग शुरू कर सकते हैं।

    लागत और समय

    • इंस्टॉलेशन में आमतौर पर करीब 4 सप्ताह का समय लग सकता है।
    • शुरुआती खर्च में डिपॉजिट और इंस्टॉलेशन शुल्क शामिल होते हैं।

    PNG के फायदे

    • 24x7 गैस सप्लाई (सिलिंडर खत्म होने की चिंता नहीं)।
    • जितना उपयोग, उतना भुगतान।
    • एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित।
    • पर्यावरण के लिए बेहतर।

    देहरादून में तेजी से बढ़ रहे गैस पाइपलाइन नेटवर्क के चलते अब PNG कनेक्शन लेना आसान होता जा रहा है। यह न केवल सुरक्षित और सुविधाजनक विकल्प है, बल्कि लंबे समय में किफायती भी साबित होता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जयपुर में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक... जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

    यह भी पढ़ें- मुंबई में कैसे मिलेगा PNG कनेक्शन? डॉक्यूमेंट से फीस तक... जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस