Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एम्स से करने जा रहे हैं एमबीबीएस, तो इस खबर को पढ़ना ना भूलें

    By Raksha PanthariEdited By:
    Updated: Sun, 26 May 2019 07:56 AM (GMT+05:30)

    ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से एमबीबीएस करने की सोच रहे हैं तो अपने तार्किक ज्ञान को तराश लें। ...और पढ़ें

    एम्स से करने जा रहे हैं एमबीबीएस, तो इस खबर को पढ़ना ना भूलें
    एम्स से करने जा रहे हैं एमबीबीएस, तो इस खबर को पढ़ना ना भूलें

    देहरादून, जेएनएन। आप अगर ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) से एमबीबीएस करने की सोच रहे हैं तो अपने तार्किक ज्ञान को तराश लें। क्योंकि विषय के अलावा छात्रों का न सिर्फ सामान्य ज्ञान, बल्कि तार्किक क्षमता भी परखी जाएगी। यह सेक्शन खासा स्कोरिंग साबित हो सकता है। परीक्षा 25-26 मई को आयोजित की जाएगी। दून में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। 

    बता दें, इस बार 15 एम्स को मिलाकर कुल 1207 सीटों पर दाखिले होंगे। पिछले साल तक 907 सीटों पर प्रवेश हुआ था। इस बार छह एम्स नए जोड़े गए हैं। इसमें कल्याणी, पश्चिम बंगाल, रायबरेली, भठिंडा, तेलंगाना, गोरखपुर, नागपुर स्थित एम्स शामिल हैं। बलूनी क्लासेज के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि एग्जाम का एक सेक्शन एप्टीट्यूड एंड लॉजिकल थिंकिंग का भी रहेगा। इस सेक्शन के तहत 10 सवाल पूछे जाएंगे। इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायलॉजी के 60-60 प्रश्न और सामान्य ज्ञान के 10 प्रश्न रहेंगे। 

    बलूनी ने बताया कि सामान्य ज्ञान में इतिहास में आधुनिक भारत से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। भूगोल में जलवायु और अर्थशास्त्र में सामयिक सवाल पूछे जाते हैं। गत वर्ष हुई मुख्य घटनाओं से जुड़ी जानकारी भी छात्रों को होनी चाहिए। खासतौर से अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल, पुरस्कार, सम्मेलन, महत्वपूर्ण व्यक्तियों की भारत यात्रा, चर्चित साहित्य और उनके लेखक, अंतरराष्ट्रीय समझौते, बड़ी दुर्घटनाएं, योजनाएं और प्रसिद्ध व्यक्तियों की मृत्यु से लेकर सामान्य घटनाक्रम तक के सवाल पूछे जा सकते हैं। 

    ये हैं परीक्षा केंद्र 

    -माया इंस्टीट्यूट सेलाकुई। 

    -ईओन डिजिटल जोन कुआंवाला। 

    कहां कितनी सीट 

    संस्थान-सीट 

    एम्स नई दिल्ली-107 

    एम्स भोपाल-100 

    एम्स भुवनेश्वर-100 

    एम्स गुंटूर-100 

    एम्स जोधपुर-100 

    एम्स नागपुर-100 

    एम्स पटना-100 

    एम्स रायपुर-100 

    एम्स ऋषिकेश-100 

    एम्स भठिंडा-50 

    एम्स देवगढ़-50 

    एम्स गोरखपुर-50 

    एम्स कल्याणी-50 

    एम्स रायबरेली-50 

    एम्स तेलंगना-50 

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में नॉन क्लीनिकल सीट में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे डॉक्टर

    यह भी पढ़ें: मेडिकल कालेजों में बढेंगी सीटें, सवर्ण आरक्षण के तहत किया जाएगा इजाफा

    यह भी पढ़े: आर्थिक आरक्षण पर कॉलेजों में स्थिति साफ नहीं, जानिए वजह

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

    खबरें और भी