विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केवि में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ, बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Mon, 29 Apr 2019 08:33 AM (IST)

ओएनजीसी में 46वीं केवीएस राष्ट्रीय विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देशभर से विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया।

केवि में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ, बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा
केवि में राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ, बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

देहरादून, जेएनएन। केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी में 46वीं केवीएस राष्ट्रीय विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। प्रदर्शनी में देशभर से विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से तकनीक का अभिनव प्रयोग कर आधुनिक मॉडल प्रस्तुत किए, साथ ही पर्यावरण के समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान करने की योजना भी पेश की। 

केवि ओएनजीसी में आयोजित तीन दिवसीय विज्ञान और पर्यावरण प्रदर्शनी के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सचिव विद्यालयी शिक्षा डॉ. मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि केवि का गौरवशाली इतिहास रहा है। यहां के बाल वैज्ञानिक भविष्य में देश के विकास में अहम योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के प्रस्तुत विज्ञान मॉडल में उनकी तकनीकी समझ का समावेश है।

केवीएस उपायुक्त (प्रभारी) विनोद कुमार पांडेय ने विभिन्न राज्यों से आए 350 बाल वैज्ञानिकों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली बाल वैज्ञानिकों के एक मंच पर आने से सभी को एक-दूसरे से सीखने को मिलेगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि निदेशक डब्ल्यूआइटी अलकानंदा अशोक, सहायक आयुक्त केवीएस अलका गुप्ता, प्राचार्य केवि ओएनजीसी डॉ. अंशुम शर्मा व कई अन्य उपस्थित रहे। 

ये रहे खास मॉडल

रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर प्लांट, मशरूम उत्पादन, खेती और सिंचाई प्रणाली, पोषणाहार, प्लांटेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम जैसे अनेकों मॉडल प्रस्तुत किए गए। वहीं, उपयोगहीन वस्तुओं से क्लीनर एंड ड्राई जैसे भी कई अन्य उपकरण प्रस्तुत किए। 

यह भी पढ़ें: छात्र-छात्राओं ने भौतिक विज्ञान को सरल प्रयोगों से जाना, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: विज्ञान के चमत्कार और रहस्यों से रूबरू हुए छात्र

यह भी पढ़ें: हैस्को की मदद से बनेंगे ग्रामीण तकनीक केंद्र, पढ़िए पूरी खबर