विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्टर दंपती के पास निकला दो करोड़ रुपये का कालाधन

By Gaurav KalaEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 04:33 PM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 06:50 AM (IST)

देहरादून में आयकर विभाग की रेड डॉक्‍टर दंपती के घर पड़ी। यहां टीम ने दो करोड़ का कालाधन बरामद किया।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून में कावेरी ज्वेलर समूह और हरबर्टपुर के डॉक्टर दंपती पर छापे की कार्रवाई तड़के करीब चार बजे पूरी कर ली गई। डॉक्टर दंपती के घर से आयकर टीम ने 29.60 लाख रुपये कैश बरामद किए। विभाग ने यह रकम जब्त कर ली है। टीम के हाथ कर चोरी से संबंधित तमाम साक्ष्य लगने के बाद डॉक्टर दंपती ने दो करोड़ रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी है। अब इस राशि पर टैक्स लगाने के साथ ही अन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई आइडीएस स्कीम (इनकम डिक्लेरेशन स्कीम) बंद होने व नोट बंदी के बाद की गई है। लिहाजा नए नियमों के तहत कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से परामर्श लिया जा रहा है। वहीं, कावेरी ज्वेलर्स समूह के देहरादून, विकासनगर व पांवटा साहिब के प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई में भी आयकर विभाग को कर चोरी के कई साक्ष्य मिले हैं। हालांकि, अभी विभाग किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है।

पढ़ें: गुडलक को एकत्र किए नोट, बै़डलक होते देख बैंक में किए जमा

कब्जे में लिए गए दस्तावेजों की जांच जारी है। आभूषणों का कुछ स्टॉक भी ज्वेलर के घर से बरामद किया गया, इसका सत्यापन भी अभी शेष है। आयकर सूत्रों के मुताबिक समूह के मुख्य संचालक के उपस्थित न होने के चलते अभी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है।

पढ़ें-वेतन मिला न पेंशन, बटुआ खाली; अभी दो दिन और इंतजार
हालांकि, विकासनगर स्थित एक सब्जी भंडार में कावेरी ज्वेलर्स समूह के संचालक की पार्टनरशिप का पता चलने पर सब्जी भंडार में भी छापा मारा गया। यहां से विभाग को करीब 29 लाख रुपये नकद मिले।

पढ़ें-शराब कारोबार में गिरावट, फिर भी दुकानों पर कैशलैस से तौबा
कर चोरी के कुछ प्रमाण भी टीम के हाथ लगे। इसके बाद सब्जी भंडार संचालक ने 75 लाख रुपये की अघोषित आय सरेंडर कर दी। छापे की यह कार्रवाई आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के उप निदेशक मोहन लाल जोशी व अजय सोनकर के नेतृत्व में की गई थी।

पढ़ें-नोटबंदी के बाद कैशलैस हुई मंडी में उधारी पर टिका व्यापार

पढ़ें- बैंक कर्मियों ने पेश की मिसाल, सैलरी से निकाले सिर्फ पांच हजार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।