विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड मजबूत, उन पर चयनकर्ताओं की नजर

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 06 Sep 2019 09:34 AM (IST)

देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। अभिमन्यु की शतकीय पारी के दम पर इंडिया रेड टीम मजबूत स्थिति में है।

अभिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड मजबूत, उन पर चयनकर्ताओं की नजर
अभिमन्यु ईश्वरन के शतक से इंडिया रेड मजबूत, उन पर चयनकर्ताओं की नजर

देहरादून, जेएनएन। देहरादून के अभिमन्यु ईश्वरन ने दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड टीम से खेलते हुए शानदार शतक लगाया है। अभिमन्यु की शतकीय पारी के दम पर इंडिया रेड टीम मजबूत स्थिति में है।

बेंगलुरु में आयोजित दलीप ट्रॉफी में इंडिया रेड व इंडिया ग्रीन के बीच पांच दिवसीय फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इंडिया रेड टीम से दून के अभिमन्यु ईश्वरन बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं। पहली पारी में इंडिया ग्रीन ने सभी विकेट खोकर 231 रन बनाए। 

इंडिया रेड की पारी की शुरुआत करने उतरे अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 173 गेंदों में 11 चौके व दो छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम का स्कोर दो विकेट पर 175 रन है।

हाल ही में बंगाल टीम के बने कप्तान

बतादें कि अभिमन्यु देहरादून में गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट ऐकेडमी के संचालक आरपी ईश्वरन के बेटे हैं। हॉल ही में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने अभिमन्यु ईश्वरन को बंगाल की सीनियर टीम का कप्तान बनाया है। इससे पहले अभिमन्यु इंडिया ए टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे से लौटे, जिसमें अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन किया। 

यह भी पढ़ें: टी-20 में हिमालयन और दून डिफेंस ऐकेडमी की जीत Dehradun News

अभिमन्यु ईश्वरन पिछले कई साल से घरेलू क्रिकेट बंगाल से खेल रहे हैं। 2018-19 के रणजी सत्र में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने छह मैचों में 861 रन बनाए। इसके अलावा अभिमन्यु ने श्रीलंका ए टीम के खिलाफ 233 रन की पारी खेली। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड टीम में तनमय को मिली गेस्ट प्लेयर की एनओसी, गुरशरण सिंह होंगे कोच

चयनकर्ताओं की नजर में अभिमन्यु

बेंगलुरु में चल रहे दलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच के दौरान बीसीसीआइ जीएम क्रिकेट ऑपरेशन सबा करीम व अन्य चयनकर्ता स्टेडियम में ही मौजूद रहे। उन्होंने पूरे मैच के दौरान सभी खिलाडिय़ों के प्रदर्शन पर नजर रखी। सूत्रों के मुताबिक चयनकर्ता अभिमन्यु के प्रदर्शन से खुश नजर आए, जल्द ही उत्तराखंड के नाम एक और उपलब्धि जुड़ सकती है। दून के अभिमन्यु को भारतीय सीनियर टीम में जगह मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: सीनियर पुरुष टीम के मंडल ट्रायल में तीसरे दौर को 58 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्ट