Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्‍मी तेंदुआ

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Thu, 19 Jan 2017 06:00 AM (IST)

    रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी के अनुसार तेंदुए की सांसे चल रही है, लिहाजा उसे उपचार दिया जाएगा। ...और पढ़ें

    हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्‍मी तेंदुआ
    हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्‍मी तेंदुआ

    रायवाला, [जेएनएन]: हरिद्वार-देहरादून रेल ट्रैक पर रायवाला के पास एक जख्मी तेंदुआ मिला है। सूचना पर पहुचे वन कर्मी उसे कब्जे में लेकर कांसरो रेंज ले गए है। उसके सिर पर चोट है।

    माना जा रहा है कि तेंदुआ सुबह के वक्त किसी ट्रेन की चपेट में आया हो। रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी गोस्वामी के अनुसार तेंदुए की सांसे चल रही है, लिहाजा उसे उपचार दिया जाएगा। इसके लिए पार्क की चिकित्सक अदिति शर्मा को सूचित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

    घटना की जानकारी पार्क निदेशक को दी गयी है। सम्भवतः तेंदुआ किसी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया होगा।

    यह भी पढ़ें: डोईवाला में गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शव