Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Coronavirius: मंडी में ऑड-ईवन फार्मूला लागू, बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान Dehradun News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 19 May 2020 12:45 PM (IST)

    निरंजनपुर मंडी में ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया गया। व्यवस्था ना समझने वाले कई लोगों को गेट से पुलिस बल की मदद से खदेड़ा। वहीं बिना मास्क मंडी में घूम रह ...और पढ़ें

    Coronavirius: मंडी में ऑड-ईवन फार्मूला लागू, बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान Dehradun News
    Coronavirius: मंडी में ऑड-ईवन फार्मूला लागू, बिना मास्क घूम रहे लोगों का चालान Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। निरंजनपुर मंडी में ऑड-ईवन फार्मूला लागू किया गया। पहले दिन व्यवस्था ना समझने वाले कई लोगों को गेट से पुलिस बल की मदद से खदेड़ा। वहीं, बिना मास्क मंडी में घूम रहे लोगों का चालान भी किया गया।

    निरंजनपुर मंडी में ऑड-ईवन व्यवस्था लागू होने के साथ ही भीड़ नियंत्रित दिखी। पहले दिन ईवन नंबर वाले वाहनों को ही मंडी में प्रवेश दिया गया। हालांकि नई व्यवस्था होने के कारण कई ऑड नंबर की गाड़ियां भी मंडी में सामान लेने पहुंची। ऐसे लोगों को मंडी के गेट से ही पुलिस बल की मदद से फटकार कर वापस भेजा गया। 

    मंडी समिति के सदस्यों ने गलतफहमी के चलते सब्जी लेने पहुंचे व्यापारियों को नई व्यवस्था भी समझाई। नई व्यवस्था लागू होने के पहले दिन मंडी सचिव विजय थपलियाल ने निरीक्षण भी किया। यहां बिना मास्क लगाए घूम रहे चार लोगों को पकड़ कर मौके पर ही उनका 1000-1000 रुपये का चालान किया गया। 

    मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि नई व्यवस्था लागू होने के साथ ही पहले दिन ही मंडी में भीड़ काबू में दिखी। नई व्यवस्था के अनुसार मंडी में फल सब्जी खरीदने आ रहे फुटकर व्यापारियों को एक घंटे का पास ही जारी किया गया है। 

    खबरें और भी

    यह व्यवस्था भी भीड़ काबू करने में कारगर साबित हुई है। दूसरी ओर मंडी में नए पास बनाने के लिए फुटकर विक्रेता अब भी इंतजार कर रहे हैं। भारी संख्या में फुटकर विक्रेता पास बनाने पहुंचे।

    लॉकडाउन के उल्लंघन पर 12 दुकानादारों के चालान

    लॉकडाउन का उल्लंघन करने और शारीरिक दूरी का पालन न कराने तथा ओवररेटिंग के आरोप में नगर निगम ऋषिकेश ने एक दर्जन दुकानदारों के चालान किए। नगर निगम की टीम ने हरिद्वार मार्ग पर लगाई सब्जी मंडी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानदार कृषि उत्पादन मंडी समिति की ओर से जारी मूल्य से अधिक पर सब्जी बेचते मिले। 

    वहीं, कुछ दुकानों पर लॉकडाउन के नियमानुसार शारीरिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। नगर निगम ने ऐसे करीब 12 व्यापारियों के चालान किए। नगर निगम के सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने बताया कि सब्जी मंडी में नियमित तौर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। बेवजह घूमने वालों के काटे चालान लॉकडाउन का उल्लंघन कर दोपहिया वाहनों पर बेवजह घूमने और दो या अधिक सवारी बैठाने वाले दोपहिया चालकों को पुलिस ने आड़े हाथों लिया। 

    सीमाओं को किया सील 

    पुलिस ने मुनिकीरेती व ऋषिकेश के बीच सीमाओं को सील किया है। यहां सिर्फ आवश्यक सेवाओं के लिए लिए लोगों को आने-जाने की इजाजत दी जा रही है। यातायात पुलिस ने जनपद की सीमाओं पर बेवजह घूम रहे लोगों के वाहनों की चेकिंग कर चालान काटे। इस दौरान आठ वाहनों को सीज भी किया गया। 

    यह भी पढ़ें: भीड़ एकत्र कर मांस बेचने पर दो सगे भाई गिरफ्तार Dehradun News

    पुलिस से उलझी युवती 

    त्रिवेणी घाट चौराहे पर स्कूटी सवार दो महिलाएं पुलिस से उलझ गई। दोपहर में पुलिस घाट चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुनिकीरेती की ओर से आ रही स्कूटी सवार दो महिलाओं को पुलिस ने रोका। स्कूटी चला रही युवती ने पुलिस पर बेवजह रोकने का आरोप लगाते हुए महिला होमगार्ड से उलझ गई। मौके पर तैनात दारोगा ने महिला को समझाने की कोशिश की, मगर महिला पुलिस को ही तेवर दिखाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने युवती का चालान काटकर उसे छोड़ दिया।

    यह भी पढ़ें: Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा