यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Uttarakhand Weather: बदल रहा है मौसम, दिन में धूप तो रातें हो रहीं सर्द; क्या बर्फबारी की होने वाली है शुरुआत
Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। अब दिन गर्म और रातें सर्द होने लगी हैं। अक्टूबर माह में दोपहर में तपन का क्रम जारी रहने की संभावना ...और पढ़ें

HighLights
- उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है
- पहाड़ों पर दिन गर्म और रातें ठंडी होने लगी हैं
- जल्द ही उत्तराखंड में बर्फबारी शुरू होने वाली है
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मानसून सीजन के खत्म होते ही मौसम भी बदल लगने लगा है। अब धीरे-धीरे तापमान भी बढ़ने लगा है। दिन के समय अभी गर्म हो रहा, लेकिन रात सर्द होने के साथ ही शीत ऋतु आगमन का अहसास करा रही है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी, इसलिए मौसम में बदलाव भी देखने को मिल रहा है।
अक्टूबर माह में दोपहर में तपन का क्रम जारी रहने की संभावना है, तो वहीं रात्रि के समय पारे में गिरावट और ठंड में वृद्धि होती रहेगी। मौसम विज्ञान ने साप्ताहिक तापमान के फोरकास्ट में ऐसी संभावना जताई है। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी और ऊधमसिंह नगर जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिन रहेगा गर्म और रातें सर्द
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार तराई और भाभर क्षेत्र में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जताई है। जबकि रात के पारा में गिरावट रहेगी और 22 डिग्री तक तापमान रह सकता है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में 10 से 15 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहेगा।
यह भी पढ़ें: PM Modi के दौरे से उत्तराखंड को ढेरों उम्मीदें, सतपाल महाराज बोले- पर्यटन के नए आयाम छूएगी देवभूमि
साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में मौसम भी पूरी तरह से साफ रहने की संभावना जताई गई है। इधर, मौसम परिवर्तन और ठंड-गर्म के बीच बीमारी बढ़ने की संभावनाएं भी अधिक हैं। ऐसे चिकित्सक संतुलित और पौष्टिक भोजन करने, ठंडे पदार्थों के सेवन से बचने की सलाह दे रहे हैं।