Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jagran Forum Dehradun Highlights: देहरादून में जागरण फोरम संपन्‍न, छह सत्रों में की गई उत्तराखंड की बात

    Updated: Sat, 17 Jan 2026 07:37 PM (IST)

    उत्तराखंड के और बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को देहरादून में दैनिक जागरण का फोरम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में छह सत्र आयोजित हुए। ...और पढ़ें

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया जागरण फोरम।

    उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित किया गया जागरण फोरम।

    जागरण संवाददाता, देहरादून। Dehradun Jagran Forum Live: अपनी स्थापना के 25 वर्ष के सफर में तमाम चुनौतियों के बीच विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होते मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड के और बेहतर विकास पर महामंथन के लिए शनिवार को दैनिक जागरण का फोरम सजा।

    देहरादून में राजपुर रोड स्थित होटल मैरियट बाय फेयरफील्ड में छह सत्रों में आयोजित जागरण फोरम का उद्घाटन देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अनेक विशेषज्ञ भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में छह सत्र आयोजित किए गए। अगले वर्ष भी जागरण फोरम आयोजित किया जाएगा।