Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंडः जिलों में होंगे मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम

    By BhanuEdited By:
    Updated: Tue, 27 Jun 2017 08:48 PM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार अब हर जिले में मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम कराएगी। इसका मकसद जनता की समस्याओं का निराकरण करना ...और पढ़ें

    उत्तराखंडः जिलों में होंगे मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम
    उत्तराखंडः जिलों में होंगे मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: प्रदेश सरकार अब हर जिले में मंत्रियों के जनता दर्शन कार्यक्रम कराएगी। इसका मकसद जनता के बीच सरकार की मौजूदगी का अहसास कराना और उनकी समस्याओं का निराकरण करना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार ने सौ दिन में राज्य के विकास का लांच पैड तैयार किया है और अब विकास की लंबी छलांग लगाने की तैयारी चल रही है। 

    मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य को विकसित करने के लिए कुछ बड़े कदम उठाने होंगे, जिसके लिए सरकार तैयार है। सरकार चुनाव में घोषित पार्टी के दृष्टिपत्र को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है। 

    उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित पार्टी है और सरकार बनने के बाद संगठन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि अब पार्टी को प्रदेश की राजनीतिक अस्थिरता को दूर करना है। 

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार अच्छा काम कर रही है। विपक्ष आधारहीन आलोचना कर रहा है। सभी को मिलकर सरकार को मजबूत बनाने के साथ ही विपक्ष के आरोपों का जवाब देना है। इसके लिए सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएं। इस दौरान संगठन व सरकार के बीच सामंजस्य बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने सरकार को जनहित के कार्यों के संबंध में सुझाव देने के साथ ही समस्याओं को भी साझा किया। 

    खबरें और भी

    बैठक को राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने भी संबोधित किया। प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, मदन कौशिक, अरविंद पांडे, राज्य मंत्री धन सिंह रावत व प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल भी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड: जनता को दिलाया विश्वास, पूरे हो रहे हैं वादे

    यह भी पढ़ें: अल्‍मोड़ा में मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर उठे सवाल

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक दल बना मीरा कुमार का प्रस्तावक