Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कुहू गर्ग सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

    By BhanuEdited By:
    Updated: Fri, 15 Feb 2019 12:10 PM (IST)

    असोम में चल रही सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ...और पढ़ें

    कुहू गर्ग सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची
    कुहू गर्ग सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंची

    देहरादून, जेएनएन। असोम में चल रही सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की युवा शटलर कुहू गर्ग ने दो वर्गों के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, लक्ष्य सेन व बोधित जोशी ने एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    असोम के गुवाहटी में 10 से 16 फरवरी तक आयोजित सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के मिश्रित युगल वर्ग में वर्ल्‍ड रैंकिंग 50 से कम होने पर कुहू की जोड़ी को सीधे सुपर ड्रा में जगह मिली है। 

    वहीं, लक्ष्य सेन व बोधित जोशी भी उच्च नेशनल रैंकिंग होने की वजह से सुपर ड्रा में उन्हें जगह मिली है। महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में कुहू की जोड़ी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी की स्नेहा व केरल की अग्न अन्ते की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-10 व 21-13 से हराकर सेमी फाइनल में स्थान बनाया।

    इसके अलावा मिश्रित युगल में भी कुहू ने दिल्ली के रोहन कपूर के साथ खेलते हुए सीएजी के बी अन्तोंय व निग्शी ब्लाक हजारिका की जोड़ी को भी सीधे सेटों में 21-10 व 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

    पुरुष एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य सेन ने उत्तर प्रदेश के अंसल यादव को 21-18 व 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं, पुरुष एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में बोधित जोशी ने मध्य प्रदेश के अलाप मिश्रा को 14-21, 21-19 व 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुके है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड और अफगानिस्तान के बीच अभ्यास मैच में बारिश बन सकती है रोड़ा

    यह भी पढ़ें: वनडे लीग में उत्तराखंड ने बिहार को 151 रन से हराया

    यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज से विश्व कप के खिलाड़ी तराशेंगे कप्तान असगर