विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैलाश खेर ने तैयार किया केदारनाथ धाम पर 12 एपीसोड का सीरियल

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 07 Jun 2016 10:45 AM (IST)Updated: Tue, 07 Jun 2016 10:50 AM (IST)

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की ओर से केदारनाथ धाम पर निर्मित सीरियल प्रसारण के लिए तैयार है। 40-40 मिनट के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून (राज्य ब्यूरो)। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की ओर से केदारनाथ धाम पर निर्मित सीरियल प्रसारण के लिए तैयार है। 40-40 मिनट के 12 एपीसोड के इस सीरियल में केदारनाथ धाम के पौराणिक महत्व की जानकारियां दी गई हैं। सचिवालय में कैलाश खेर ने मुख्यमंत्री हरीश रावत के समक्ष केदारनाथ धाम पर निर्मित म्यूजिकल सीरियल का प्रस्तुतिकरण दिया।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों की सुरक्षा अब महिला जवानों के हाथ
कैलाश खेर ने बताया कि 12 एपीसोड का म्यूजिकल सीरियल तैयार किया गया है। प्रत्येक एपीसोड 40 मिनट का होगा। इसमें 15 जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया है। सीरियल में विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं व कुछ विदेशी भाषाओं का भी इस्तेमाल किया गया है। खेर ने कहा कि केदारनाथ से संबंधित प्रामाणिक जानकारियां देने के लिए इस पर काफी शोध किया गया है।

पढ़ें:-कैलास मानसरोवर यात्रियों के स्वास्थ्य का रखा जाएगा ध्यान

प्रस्तुतिकरण के बाद मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह को निर्देश दिए कि पर्यटन व सूचना विभाग के साथ बैठक कर इस सीरियल के समुचित उपयोग की कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश में चारधाम, विशेष तौर पर केदारनाथ के पौराणिक महत्व की प्रामाणिक जानकारियां देने व श्रद्धालुओं में सही संदेश देने में यह सीरियल उपयोगी रहेगा।

पढ़ें:-उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं: गोविंदा
मुख्यमंत्री ने इसमें से दो-दो मिनट की अति लघु फिल्में भी तैयार करने की बात कही। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश, यशपाल आर्य, दिनेश धनै, हरीश चंद्र दुर्गापाल, सुरेंद्र सिंह नेगी भी उपस्थित थे।
पढ़ें-बड़ा सुकून मिलता है मां गंगा के पास: गोविंदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।