Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कमल विरमानी आज दोबारा कोर्ट के सामने होगा पेश, करोड़ों की धांधली का मामला

    By Jagran NewsEdited By: riya.pandey
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 11:12 AM (IST)

    रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार नामी अधिवक्ता कमल विरमानी को आज दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनी एसआईटी ने आरोपित को रवि ...और पढ़ें

    रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कमल विरमानी आज दोबारा कोर्ट के सामने होगा पेश
    रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में गिरफ्तार कमल विरमानी आज दोबारा कोर्ट के सामने होगा पेश

    देहरादून, जागरण टीम: रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा में गिरफ्तार नामी अधिवक्ता कमल विरमानी को आज दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। फर्जीवाड़े की जांच के लिए बनी एसआईटी ने आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेजा गया था। आज विरमानी को रेगुलर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

    रविवार को किया गया गिरफ्तार

    एसआईटी ने 26 अगस्त की रात को विरमानी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। देर रात तक उनसे पूछताछ की गई। घपलेबाजी में उसका हाथ होने के चलते उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच में सामने आया है कि फर्जी रजिस्ट्री का खेल उनके चेंबर में ही खेला गया।

    कंवरपाल ने विरमानी के साथ मिलकर किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा

    दूसरी ओर सहारनपुर के भूमाफिया कंवरपाल को बी वारंट पर देहरादून लाने के लिए एसआईटी आज कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर सकती है। सहारनपुर के रहने वाले कंवरपाल ने ही अधिवक्ता कमल विरमानी के साथ मिलकर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा किया।