विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिल्ली में धाम नहीं बल्कि बन रहा है केदारनाथ मंदिर', ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने उपजे विवाद पर स्पष्ट की स्थिति

Published: Sun, 14 Jul 2024 09:32 PM (IST)

Kedarnath Temple in Delhi दिल्ली में भगवान श्री केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर निर्माण के शिलान्यास को लेकर केदारनाथ धाम से ...और पढ़ें

केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने उपजे विवाद पर स्पष्ट की स्थिति
केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने उपजे विवाद पर स्पष्ट की स्थिति

HighLights

  1. दिल्ली में केदारनाथ के प्रतीकात्मक मन्दिर का निर्माण
  2. केदारनाथ धाम से लेकर केदारघाटी की क्षेत्रीय जनता में विरोध

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Kedarnath Temple in Delhi: दिल्ली में बनने वाले केदारनाथ मंदिर को लेकर उपजे विवाद के बीच श्री केदारनाथ धाम ट्रस्ट बुराड़ी (दिल्ली) के अध्यक्ष सुरिंदर रौतेला ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बन रहा है, न कि धाम। ट्रस्ट इसका निर्माण करा रहा है। उत्तराखंड सरकार का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

इस मंदिर निर्माण से उत्तराखंड सरकार से नहीं कोई सरोकार

रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ट्रस्ट के अनुरोध पर इस मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इसका सरकार से कोई लेना-देना नहीं है। वह हमारे निजी अनुरोध पर दिल्ली आए थे।

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट से भी उत्तराखंड सरकार का कोई सरोकार नहीं है। यह ट्रस्ट सदस्यों के सहयोग से चल रहा है, जिनमें अधिकांश लोग उत्तराखंड के हैं।

अध्यक्ष ने अन्य राज्यों में बनें मंदिर का दिया उदाहरण

उन्होंने कहा कि केदारनाथ मंदिर इंदौर में भी बना है। बदरीनाथ मंदिर मुंबई में है। इसके अलावा वैष्णो देवी, खाटू श्याम, गोल्ज्यू देवता, साई बाबा के मंदिर देश के विभिन्न हिस्सों में बने हैं।

उन्होंने कहा कि हम धार्मिक भावना से दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बना रहे हैं। यह धाम नहीं है। इस पर कोई विवाद नहीं होना चाहिए। कुछ लोग इसे गलत ढंग से परिभाषित कर राजनीतिक लाभ के लिए विवाद का विषय बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Kedarnath Temple in Delhi: दिल्ली में प्रतीकात्मक मंदिर निर्माण का पुरजोर विरोध, धरने पर बैठे केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित

यह भी पढ़ें- दिल्‍ली में Kedarnath Mandir के प्रतीकात्मक निर्माण को लेकर उत्‍तराखंड में उबाल, धरना-प्रदर्शन का दौर जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।