केदारनाथ धाम के रावल ने की मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात, चारधाम यात्रा की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने भेंट की। रावल ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की क ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने की भेंट।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने भेंट की।
रावल ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद देते हुए प्रदेश पर भगवान केदारनाथ की कृपा से सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत कर केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्था, यात्रा संचालन तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति व जनकल्याण के लिए मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
राज्यपाल से जीबी पंत विवि के कुलपति ने की भेंट
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से गुरुवार को लोक भवन में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान ने भेंट की।