विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बारिश से केदारनाथ यात्रा मार्ग बाधित, यात्रियों को रोका

By sunil negiEdited By:
Published: Tue, 24 May 2016 11:21 AM (IST)Updated: Tue, 24 May 2016 11:26 AM (IST)

बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भारी बारिश के कारण मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में बदले मौसम का असर चार धाम यात्रा में देखने को मिल रहा है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भारी बारिश के कारण मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया के पास बाधित हो गया। इस कारण फाटा, गुप्तकाशी में यात्रियों को रोका गया है। वहीं, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। उधर, हरिद्वार, देहरादून और मसूरी में आज सुबह झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

पढ़ें-हृदय गति रुकने से मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्री की मौत
चक्रवाती तूफान 'रोआनू' के असर के फलस्वरूप 22 मई की रात तूफान ने सीमांत क्षेत्रों में तबाही मचाई। डेढ़ से दो घंटे का तूफान जनजीवन पर भारी गुजरा। बीते रोज भी यह क्रम बरकरार रहा। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चले तूफान से राज्यभर में विभिन्न स्थानों पर 100 से अधिक घरों की छत उड़ गई। जगह-जगह पेड़ धराशायी हो गए तो बिजली, संचार व्यवस्था छिन्न-भिन्न हो गई। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच भारी बारिश के कारण मलबा आने से इसकी चपेट में आकर तीन यात्री घायल हो गए। केदारनाथ में बिजली भी गुल है। गंगोत्री हाइवे पर तेखला बाइपास पास पर 150 पेड़ गिर गए। इस दौरान वहां 20 नेपाली परिवारों ने किसी तरह जान बचाई।

पढ़ें:-केदारनाथ तीर्थयात्रियों के लिए मेडिकल की अनिवार्यता खत्म


आज गौरीकुंड हाईवे मुनकटिया के पास बाधित हो गया। मार्ग खोलने का कार्य जारी, यात्रियों की अधिकता को देखते हुए फाटा, गुप्तकाशी में वाहनों को रोका गया है। सीमित संख्या में ही सोनप्रयाग के लिए छोड़ा जा रहा है, जबकि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा जारी है। केदारनाथ में हल्की बारिश हो रही है।

कल खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
गोविंदघाट से यात्रियों का जत्था हेमकुंड के लिए रवाना हो गया है। आज रात जत्था घांघरिया में रात्रि विश्राम करेगा। कल 25 मई को प्रात: हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने के लिए यात्रियों का जत्था घांघरिया से हेमकुंड साहिब जाएगा।

पढ़ें:- चकराता में मजदूरों के डेरे में गिरी चट्टान, 10 की मौत, छह घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।