विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कैंट ब्ल्यू, सुंदरवाला ब्वॉयज और विजय कैंट अगले दौर में

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 27 Dec 2017 08:59 PM (GMT+05:30)

16वें ओलंपियन रामबहादुर क्षेत्री मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में कैंट ब्ल्यू, सुंदरवाला ब्वॉयज व विजय कैंट ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

कैंट ब्ल्यू, सुंदरवाला ब्वॉयज और विजय कैंट अगले दौर में
कैंट ब्ल्यू, सुंदरवाला ब्वॉयज और विजय कैंट अगले दौर में

देहरादून, [जेएनएन]: 16वें ओलंपियन रामबहादुर क्षेत्री मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में कैंट ब्ल्यू, सुंदरवाला ब्वॉयज व विजय कैंट ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

एफआरआइ क्लब ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में तीन मैच खेले गए। पहला मैच एक्सोडस क्लब व कैंट ब्ल्यू के बीच पहला मैच खेला गया। पहले हाफ के 27वें मिनट में कैंट ब्ल्यू के आदर्श ने विपक्षी डी में मिले पास को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। मैच के अंत समय तक यही बढ़त कायम रही और कैंट ब्ल्यू ने 1-0 से मैच अपने नाम किया।

दूसरा मैच सुंदरवाला ब्वॉयज व केवि बीरपुर के बीच खेला गया। 37वें मिनट में केवि बीरपुर के फारवर्ड हेमचंद ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 42वें मिनट में सुंदरवाला ब्वॉयज के फारवर्ड शुभम ने गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 69वें मिनट में राहुल ने गोल दागकर सुंदरवाला ब्वॉयज को 2-1 से जीत दिला दी। विजय कैंट व दून स्टार के बीच खेले जाने वाले मैच में दून स्टार के न आने पर आयोजन समिति ने विजय कैंट को वॉकओवर दे दिया।

यह भी पढ़ें: पुलिस एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मनीष रावत ने जीता स्वर्ण पदक

यह भी पढ़ें: गैरसैंण लैपर्ड और देहरादून ईगल ने जीते क्रिकेट मैच

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की वजह से फीकी रह सकती है औली चैंपियनशिप