Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून में फिल्मी अंदाज में छात्रा को किडनैप करने का प्रयास, वैन में खींचकर लगा रहे थे इंजेक्शन तभी...

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 12:15 AM (IST)

    देहरादून में दून इंटरनेशनल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल के बाहर से किडनैप करने का प्रयास किया गया। बुर्का पहने एक व्यक्ति ने छात्रा को जबरन ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। शिक्षा की राजधानी कहे जाने वाले देहरादून में सनसनीखेज घटना सामने आई है। डालनवाला स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा को स्कूल के बाहर से किडनैप करने का प्रयास किया गया।

    बुर्का पहने व्यक्ति ने छात्रा को जबरन वैन में खींचते हुए उसकी बांह पर इंजेक्शन लगाने की कोशिश की। हालांकि, सहेलियों के साहस से साजिश विफल हो गई। आरोपित फरार हो गए।

    स्कूल प्रबंधन आज इस मामले में पुलिस को शिकायत देगा। फिल्मी अंदाज में हुई इस वारदात ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    घटना शनिवार दोपहर की है। स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रा अपनी तीन-चार सहेलियों के साथ पैदल घर जा रही थी। स्कूल गेट से करीब 100 मीटर दूर एक वैन खड़ी थी। जिसका दरवाजा खुला था।

    वैन के बाहर बुर्का पहने एक व्यक्ति खड़ा था। उसका एक साथी संभवतः ड्राइविंग सीट पर था। जैसे ही छात्राएं वैन के पास पहुंचीं, बुर्काधारी ने अचानक एक छात्रा को पकड़कर वैन में खींचने की कोशिश की और उसकी बांह पर इंजेक्शन घोंपने का प्रयास किया।

    यह देख छात्रा की सहेलियों ने हिम्मत दिखाई, शोर मचाया और उसे आरोपित के कब्जे से खींच लिया। शोर मचते ही आरोपित वैन लेकर फरार हो गए। छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन को आपबीती बताई। प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए, लेकिन घटना कैमरे में कैद नहीं हुई।

    प्रधानाचार्य डा. दिनेश बड़थ्वाल ने बताया कि मंगलवार को थाने और एसपी सिटी को शिकायत दी जाएगी। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। पीड़ित छात्रा और उसके अभिभावकों से भी बातचीत की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के विरुद्ध देहरादून पुलिस बनेगी वरिष्ठ नागरिकों की 'ढाल', घर-घर जाकर देगी डिजिटल अरेस्ट की जानकारी

    यह भी पढ़ें- देहरादून जमीन विवाद:  20 एकड़ जमीन पर शेखुल हिंद ट्रस्ट ने झाड़ा पल्ला, जांच जारी

    खबरें और भी