विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोटद्वार के दीपक पर दर्ज मुकदमा शीघ्र वापस लेने की मांग, उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआइजी को सौंपा ज्ञापन

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:28 PM (GMT+05:30)

उत्तराखंड इंसानियत मंच और सामाजिक संगठनों ने कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद करने वाले दीपक कुमार और विजय रावत ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. दीपक कुमार और विजय रावत पर मुकदमे का विरोध

  2. उत्तराखंड इंसानियत मंच ने डीआइजी से की मुलाकात

  3. भाईचारे को बढ़ावा देने वाले दीपक पर झूठा मुकदमा

जागरण संवाददाता, देहरादून। कोटद्वार में मुस्लिम व्यापारी की मदद के लिए आगे आने वाले दीपक कुमार और विजय रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का उत्तराखंड इंसानियत मंच व अन्य सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने विरोध किया। उन्होंने डीआइजी ला एंड आर्डर धीरेंद्र गुंज्याल से मुलाकात कर मुकदमा वापसी की मांग की।

मंच के डा. रवि चोपड़ा ने कहा कि दीपक कुमार के खिलाफ दर्ज मुकदमा पूरी तरह से झूठा है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपक ने जो काम किया, वह भाईचारे को बढ़ाता है और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करता है। उसके खिलाफ मुकदमा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उत्तराखंड महिला मंच की संयोजक कमला पंत ने कहा कि जिस तरह से एक के बाद एक सांप्रदायिक घटनाएं हो रही हैं, वह चिंताजनक है। त्रिलोचन भट्ट ने कहा कि वे रविवार को कोटद्वार में दीपक के साथ थे।

दीपक पूरी तरह से पुलिस का सहयोग कर रहा है। पुलिस के कहने पर उसने एक अपील भी जारी की। इसके बावजूद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, मांग पर डीआइजी ने आश्वासन दिया कि इस मांग को वे अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे और जरूरी कार्रवाई की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में निर्मला बिष्ट, मंजू नेगी, डा. एसएन सचान, हरवीर सिंह कुशवाहा, विजय भट्ट, हरि ओम पाली आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद पर भाजपा का पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- कोटद्वार 'बाबा' विवाद: राहुल गांधी के समर्थन के बाद गरमाई राजनीति, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।