Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    वर्ल्‍ड चैंपियनशिप में हारकर भी दिल जीत गई शटलर कुहू

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 13 Nov 2016 10:52 AM (IST)

    जूनियर वर्ल्‍ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की शटलर कुहू गर्ग मिश्रित युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में हालांकि हार गई, लेकिन यह किसी भी भारतीय का ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: जूनियर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड की शटलर कुहू गर्ग ने मिश्रित युगल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक जगह बनाई। हालांकि क्वार्टर फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन भारत की ओर से किसी भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले कोई भी जोड़ी क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।
    स्पेन में चल रही प्रतियोगता के मिश्रित युगल वर्ग में कुहू व सात्विक साईं राज की जोड़ी ने प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान की माहिरो कनिको व मिनामी की जोड़ी को 21-17, 21-23 व 21-17 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में मलेशिया की जोड़ी से उनका कांटे का मुकाबला हुआ।

    पढ़ें-जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचे कुहू गर्ग और लक्ष्य सेन
    पहले सेट में कुहू व सात्विक की जोड़ी 13-21 से हारी। दूसरे सेट में दोनों शानदार वापसी करते हुए 21-13 से सेट अपने नाम किया। तीसरे और फाइनल सेट में मलेशिया की चेन व तोह की जोड़ी ने कड़े संघर्ष में 19-21 से जीत हासिल कर मुकाबला अपने नाम किया।

    पढ़ें-जोनल क्रिकेट में देहरादून और दिल्ली छावनी का जीत से आगाज
    उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीए मनकोटी ने बताया कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में कुहू व सात्विक ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के लक्ष्य सेन प्री-क्वार्टर तक पहुंचने में सफल रहे। कुहू के शानदार प्रदर्शन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एडीजी अशोक कुमार व अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।
    पढ़ें: देहरादून में क्रॉस कंट्री दौड़ पर युवाओं ने दिखाया जोश

    पढ़ें: देहरादून में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहसपुर ने जीती ट्रॉफी

    पढ़ें: वेस्टइंडीज दौरे के लिए अल्मोड़ा की एकता टीम इंडिया में शामिल

    खबरें और भी