Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रायवाला में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत Dehradun News

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sat, 03 Aug 2019 08:47 PM (IST)

    देहरादून के रायवाला में मवेशी चुगा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना डाला। दो घंटे कॉम्बिग के बाद जंगल में महिला का शव मिला। ...और पढ़ें

    रायवाला में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत Dehradun News
    रायवाला में गुलदार ने महिला को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। रायवाला में मवेशी चुगा रही महिला को गुलदार ने निवाला बना डाला। महिला का नाम विमला रावत (65 वर्ष) पत्‍नी स्व सूरत सिंह रावत है। दो घंटे कॉम्बिग के बाद जंगल में महिला का शव मिला। वनकर्मियों ने फायरिंग कर गुलदार को वहां से खदेड़ा। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है।

    जानकारी के मुताबिक, विमला सुबह घर के पास ही जंगल में मवेशियों को चुगाने गई थी। वह घर से कुछ दूर रेल ट्रैक के किनारे बैठ कर मवेशियों की निगरानी कर रही थी। इस दौरान पास की झाड़ियों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की तरफ ले गया। काफी खोजबीन के बाद शव जंगल दे बरामद किया गया। शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भिजवाया गया। बता दें कि इस क्षेत्र में आदमखोर गुलदार सक्रिय है और छह साल में अब तक 27 लोगों को निवाला बना चुका है।

    यह भी पढ़ें: आबादी वाले क्षेत्र में दो शावकों के साथ घूम रही मादा गुलदार, लोगों में दहशत

    यह भी पढ़ें: पौड़ी में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों को मिली राहत

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप