विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दादा-दादी के सामने खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 27 Jan 2017 10:07 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jan 2017 05:02 AM (IST)

पौड़ी जनपद के यमकेश्वर प्रखंड के ग्राम पंचायत देवराणा में घर के बरामदे में खेल रहे साढ़े तीन वर्षीय एक ...और पढ़ें

दादा-दादी के सामने खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ
दादा-दादी के सामने खेल रहे मासूम को उठा ले गया तेंदुआ

ऋषिकेश, [जेएनएन]: पौड़ी जनपद के यमकेश्वर प्रखंड के ग्राम पंचायत देवराणा में घर के बरामदे में खेल रहे साढ़े तीन वर्षीय एक बच्चे को तेंदुआ उठाकर ले गया। ग्रामीणों ने इस बच्चे की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है।

ग्राम पंचायत देवराणा में अमरीश देवरानी का साढे तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक गत शाम घर के बरामदे में खेल रहा था। समीप ही उसके दादा अमरदेव देवरानी, दादी और चाचा अरविंद मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: हरिद्वार-देहरादून रेलवे ट्रैक पर मिला जख्मी तेंदुआ

इसी बीच अचानक तेंदुए ने अभिषेक के ऊपर छलांग लगाई और जबड़े में दबाकर उसे ले गया। इस घटना से घर में हड़कंप मच गया। शोर मचने पर ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए।

यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ

देर रात तक ग्रामीणों ने घर के आस-पास करीब एक किलोमीटर जंगल के क्षेत्र में बच्चे की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। ग्राम प्रधान मुकेश देवरानी ने बताया कि जिलाधिकारी पौड़ी चंद्रशेखर भट्ट को फोन पर सूचना दी गई।

इस पर रात 11:30 बजे वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। सुबह से ग्रामीण और वन विभाग की टीम आस-पास जंगल में बच्चे की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: डोईवाला में गन्ने के खेत में मिला तेंदुए का शव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।