विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय के शतक से लिटिल स्टार फाइनल में, कूह स्पोर्टस से होगी भिड़ंत

By BhanuEdited By:
Updated: Sun, 15 Jul 2018 05:17 PM (IST)

अजय कंडारी की शतकीय पारी से लिटिल स्टार ने जीएसआर को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। दूसरे मुकाबले में कूह स्पोर्टस ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई।

अजय के शतक से लिटिल स्टार फाइनल में, कूह स्पोर्टस से होगी भिड़ंत
अजय के शतक से लिटिल स्टार फाइनल में, कूह स्पोर्टस से होगी भिड़ंत

देहरादून, [जेएनएन]: अजय कंडारी की 118 रन की शतकीय पारी से लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब ने जीएसआर को 124 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं। वहीं दूसरे मुकाबले में कूह स्पोर्टस ने आस्था क्रिकेट क्लब को 82 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। 

शिवालिक कॉलेज के मैदान पर खेली जा रही अंडर-14 चैंपियन ट्रॉफी में सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में लिटिल स्टार क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। पहले खेलते हुए टीम ने 24.1 ओवर में सभी विकेट गवांकर 212 रन बनाए।

लिटिल स्टार की शुरुआत कमजोर रही, लेकिन निचलेक्रम के बल्लेबाज अजय ने 53 गेंदों में 16 छक्कों की मदद से 118 रनों की शतकीय पारी खेलकर टीम का स्कोर संतोषजनक स्थिति में पहुंचाया। 

जीएसआर के लिए वैभव ने तीन और रजा ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीएसआर की टीम ने 20.1 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। सार्थक और गुरजोत ने 15-15 रनों का योगदान दिया। लिटिल स्टार के अंशुल ने चार और हर्ष ने दो विकेट चटकाए। 

वहीं, दूसरे मुकाबला कूह स्पोर्टस और आस्था क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। कूह स्पोर्टस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24 ओवर में सभी विकेट खोकर 193 रन बनाए। प्रदीप ने 61 और निर्मल ने 50 रनों की पारी खेली। आस्था के गेंदबाज सोहेल ने तीन और कन्हैया व हर्ष ने दो-दो विकेट झटके। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्था क्लब की टीम 17.1 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। सोहेल ने सर्वाधिक 30 और आरिफ ने 12 रन बनाए। कूह स्पोर्ट्स के निर्मल ने पांच और अभिषेक ने दो विकेट चटकाए।

यह भी पढ़ें: रामराज और माही क्रिकेट ऐकेडमी ने जीते मुकाबले

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर कमलेश नगरकोटी बोले, एसोसिएशनों में ना हो राजनीतिक हस्तक्षेप

यह भी पढ़ें: कूह स्पोर्ट्स औक जीएसआर ऐकेडमी क्रिकेट के सेमीफाइनल में पहुंचे