विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता मधु चौहान बोलीं, कांग्रेस धोखा देने वाली पार्टी Dehradun News

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 05 Oct 2019 04:12 PM (IST)

भाजपा नेता मधु चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा ये पार्टी देश के लोगों के साथ धोखा करने वाली पार्टी है।

भाजपा नेता मधु चौहान बोलीं, कांग्रेस धोखा देने वाली पार्टी Dehradun News
भाजपा नेता मधु चौहान बोलीं, कांग्रेस धोखा देने वाली पार्टी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। भाजपा नेता मधु चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ये पार्टी देश के लोगों के साथ धोखा करने वाली पार्टी है। मधु चौहान साहिया क्षेत्र के उत्पाल्टा के ब्रह्म गांव में भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहीं थीं। 

क्षेत्र के खत पंज गांव, सिली गोथान, खत समाल्टा मझियार ना के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मधु चौहान ने कहा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार निरंतर देश व प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रही हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में भजापा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा देश व प्रदेश के साथ ग्रामीण विकास के मामलों में तेजी लाने के लिए भाजपा को समर्थन देना जरुरी है। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकारों ने देश को लूटने का कार्य किया है। 

कांग्रेस ने देश का विकास नहीं करके देश की जनता के साथ धोखा किया। देश का हित सिर्फ भाजपा की सरकारों में ही निहित है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में अपना समर्थन देने की अपील की। जनसभा के दौरान कालसी के निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह, खजान सिंह नेगी, संतराम चौहान, हाकम सिंह चौहान, मोहनलाल भट्ट, नरेश चौहान, प्रताप सिंह, अमर सिंह रावत, चंद्र सिंह, सुनील तोमर, गुलाब भट्ट, देवी सिंह तोमर मौजूद रहे। 

वाहन चुनाव ड्यूटी पर, पहाड़ों को जाने वाले यात्री रहे परेशान 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए परिवहन विभाग को वाहन उपलब्ध कराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं अधिकतर वाहन पोलिंग पार्टियों कि ड्यूटी पर लगाए जाने के कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। पर्वतीय क्षेत्र में जाने वाले यात्री ज्यादा परेशान रहे। 

पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने की जिम्मेदारी परिवहन विभाग को निभानी थी। हमेशा की तरह इस बार भी विभाग ने परिवहन कंपनियों को फरमान जारी किया था। कंपनियों के द्वारा वाहन उपलब्ध कराए गए मगर वहां विभाग की मांग के अनुरूप पूरे नहीं पड़े। गढ़वाल मंडल में भी पोलिंग पार्टियों के लिए वाहनों को अधिकृत किया गया। शुक्रवार की सुबह परिवहन विभाग की टीम ऋषिकेश गंगोत्री मार्ग पर भद्रकाली चेक पोस्ट पर पहुंच गई थी। 

यहां से गुजरने वाली बसों को विभाग चुनाव के लिए अधिग्रहित कर रहा था। अधिकतर वाहन स्वामियों के वाहन अपने अपने ठिकानों पर खड़े खड़े थे। जिस कारण विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस पर चुनाव ड्यूटी में गढ़वाल मंडल के लोकल रूटों पर संचालित होने वाली बसों को भी लगा दिया गया। कुछ बसें रूट से ही गायब हो गई। किसी तरह से विभाग ने व्यवस्था बनाई। विभाग का काम तो हो गया मगर पर्वतीय मार्ग पर जाने वाले यात्री वाहनों के लिए पूरे दिन परेशान रहे।

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनावः छह दिन में चुनाव चिह्न वोटरों तक पहुंचाने की चुनौती

बस टर्मिनल कंपाउंड स्थित लोकल बुकिंग काउंटर के आसपास और नटराज चौक के आसपास यात्रियों की भीड़ वाहनों का इंतजार करती नजर आई। भीड़ बढ़ने का एक कारण यह भी था कि कई लोग मतदान के लिए अपने-अपने गांव जाने की तैयारी में थे। किसी तरह से परिवहन निगम की बसों और टैक्सी के जरिये इन लोगों ने अपनी व्यवस्था बनाई। 

यह भी पढ़ें: सेलाकुई नगर पंचायत के चुनाव को वक्त मांग सकती है सरकार Dehradun News