विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिशन 2022 फतह करने को करें कार्य: मधु चौहान

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 19 Jan 2020 04:24 PM (IST)

जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी सभी मतभेदों को भुलाकर मिशन 2022 को फतह करने को लेकर कार्य करें।

मिशन 2022 फतह करने को करें कार्य: मधु चौहान
मिशन 2022 फतह करने को करें कार्य: मधु चौहान

देहरादून, जेएनएन। कालसी क्षेत्र के व्यासनहरी में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूदगी में 34 परिवारों के पांच दर्जन से अधिक लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता आपसी सभी मतभेदों को भुलाकर मिशन 2022 को फतह करने को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है, विपक्षी दल इसके बारे में भ्रम फैलाकर देश का माहौल खराब कर रहे हैं।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र में पहली बार पहुंची मधु चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं बचा है। इस कारण लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थामकर अपना भविष्य सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सबसे बड़ी पार्टी है। कार्यकर्ताओं को आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून पर दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि यह कानून नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। 

सम्मेलन में ब्लॉक प्रमुख मठौर सिंह चौहान ने कहा कि कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और पार्टी को मजबूती प्रदान करते हैं, इसलिए कार्यकर्ता भाजपा की महत्वपूर्ण योजनाओं को बूथ लेवल तक पहुंचाने का कार्य करें। सम्मेलन में पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्जुन सिंह चौहान, खजान नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष जवाहर सिंह चकित, ज्येष्ठ उपप्रमुख भीम सिंह, कनिष्ठ उपप्रमुख रितेश, भाजपा कालसी मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, सुरेश रावत, संजय खान, मुराद हसन, गुलाब दत्त भट्ट, प्रधान संजीव चौहान, मदन नेगी, नरेश रावत, रवि चौहान, प्रभु सिंह राजगुरु, सुंदरलाल चौहान, प्रभादेवी, अनीता, यशपाल चौहान, रविंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: उक्रांद और शेर सिंह राणा की आरजेपी ने मिलाया हाथ, पढ़िए पूरी खबर

जिला पंचायत अध्यक्ष को बताई समस्याएं

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंची जिला पंचायत अध्यक्ष को व्यासनहरी प्रधान मनीषा वर्मा व कार्यकर्ताओं ने समस्या से अवगत कराया। व्यासनहरी व रुहाड़ा की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ा एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में व्यासनहरी में अधूरे पड़े मार्ग को जल्द पूरा कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि व्यासनहरी रुहाड़ा में वर्ष 2013 में की आपदा से कई घर जमींदोज हो गए थे। इसको देखते हुए नदी के किनारे सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएं। इंदिरा कॉलोनी में व्यास बंदे पर कॉलोनी की सुरक्षा के लिए तार जाल व सुरक्षा दीवार बनाने सहित कई अन्य मांग भी इसमें शामिल है।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर कांग्रेस और विपक्ष सिर्फ कर रही वोट बैंक की राजनीति