बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख
महाराष्ट्र के बारामती में एक विमान दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री अजित पवार और छह अन्य लोगों का निधन हो गया। यह हादसा विमान की लैंडिंग के दौरान हुआ। उत्तर ...और पढ़ें

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित। फाइल फोटो
HighLights
अजित पवार और छह अन्य की विमान दुर्घटना में मौत
बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ दुखद हादसा
उत्तराखंड सीएम धामी ने अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया
जागरण संवाददाता, देहरादून। महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन अचानक क्रैश हादसे में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत छह लोगों का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती में लैंडिंग करते हुए ही प्लेन क्रैश हुआ है। हादसे के दौरान अजित पवार भी विमान में मौजूद थे। अजित पवार के निधन और इस दुखद हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा।
सीएम धामी ने कहा कि 'जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित, लोकप्रिय जननेता, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जी के विमान हादसे में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों के लिए उन्होंने सदैव करुणा और प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ।। ॐ शांति।।'
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
यह भी पढ़ें- Baramati Plane Crash Live: CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे थोड़ी देर में जाएंगे बारामती, शरद पवार मुंबई से हुए रवाना
यह भी पढ़ें- सहकारिता आंदोलन से लेकर डिप्टी सीएम तक... कौन थे अजित पवार जिनके हाथ में हरदम रहा 'पावर'
यह भी पढ़ें- 'बारामती प्लेन हादसे की जांच हो', अजित पवार के निधन पर बोलीं ममता बनर्जी