विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लगता है मौलाना का समय खराब चल रहा है...', रुद्रपुर में सीएम धामी को मिली कथित धमकी पर भड़के महेंद्र भट्ट

Published: Fri, 28 Aug 2026 11:42 PM (IST)

रुद्रपुर में एक मुस्लिम धर्मगुरु द्वारा मुख्यमंत्री धामी को कथित धमकी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया ...और पढ़ें

धमकी देने वाले मौलाना का समय खराब चल रहा, तभी देवभूमि का रुख किया: भट्ट।

धमकी देने वाले मौलाना का समय खराब चल रहा, तभी देवभूमि का रुख किया: भट्ट।

HighLights

  1. महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी को धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

  2. ऐसे भड़काऊ बयानों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

  3. उत्तराखंड की संस्कृति, शांति और कानून-व्यवस्था की सुरक्षा पर जोर।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। रुद्रपुर में एक मुस्लिम धर्मगुरु की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कथित धमकी और देवभूमि का माहौल खराब करने वाले बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सरकार से ऐसे बयानों पर कानून के तहत कठोर कार्रवाई की मांग की।

भट्ट ने कहा कि लगता है विवादित और धमकी भरा बयान देने वाले मौलाना का समय खराब चल रहा है, तभी उन्होंने देवभूमि का रुख किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता सामाजिक शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेगी।

भट्ट ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश की संस्कृति, पहचान और सामाजिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे वैधानिक प्रयासों का पूरी मजबूती से समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कठोर धर्मांतरण कानून, समान नागरिक संहिता, अवैध धार्मिक कब्जों के खिलाफ कार्रवाई और नियमों के विपरीत संचालित संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई जैसे कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। धमकी, उकसावे या भड़काऊ बयानों के जरिये प्रदेश का माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सरकार संविधान और कानून के दायरे में प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने के साथ सामाजिक शांति और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर CM धामी की सौगात, उत्तराखंड में 60+ उम्र की महिलाएं सरकारी बसों में करेंगी मुफ्त सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।