विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लाठीचार्ज के विरोध में महिला मंच ने लगाया जाम, मुकदमा

By BhanuEdited By:
Updated: Sat, 24 Mar 2018 12:40 PM (IST)

गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड महिला मंच ने दून में विरोध-प्रदर्शन कर घंटाघर पर जाम लगाया। पुलिस ने 37 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लाठीचार्ज के विरोध में महिला मंच ने लगाया जाम, मुकदमा
लाठीचार्ज के विरोध में महिला मंच ने लगाया जाम, मुकदमा

देहरादून, [जेएनएन]: गैरसैंण में आंदोलनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में उत्तराखंड महिला मंच ने दून में विरोध-प्रदर्शन कर घंटाघर पर जाम लगाया। जाम खुलवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर,पुलिस ने जाम लगाने वाली 37 महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।    

गुरुवार को स्थायी राजधानी की मांग को लेकर गैरसैंण में प्रदर्शन कर रही महिलाओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई थीं। लाठीचार्ज के विरोध में महिला मंच के सदस्य बड़ी संख्या में दून में कचहरी परिसर में एकत्रित हुए। वहां से महिलाएं नारेबाजी करते हुए घंटाघर पंहुचीं। 

जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए घंटाघर पर जाम लगा दिया। किसी तरह से पुलिस ने महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों से वार्ता करने की बजाय उन पर लाठीचार्ज करवाया। यहां तक कि महिलाओं के साथ भी मारपीट कर बदसलूकी की गई। पुलिस की बर्बरता के चलते कई आंदोलनकारी घायल हो गए। 

उन्होंने कहा कि महिला मंच इसकी कड़ी निंदा करता है। जाम लगाने वालों में निर्मला बिष्ट, सुमन नेगी, पदमा गुप्ता, ऊषा भट्ट, कमलेश्वरी बडोला, शकुंतला गुसाईं, कमलेश देवी, आशा जोशी, शांति सेमवाल, पार्वती, रावत आदि शामिल थी।

यह भी पढ़ें: पुलिस ने आंदोलनकारियों पर चलाई लाठियां, कई घायल

यह भी पढ़ें: टैक्सी संचालकों ने फूंका आंदोलन का बिगुल 

यह भी पढ़ें: नगर निगम को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जोरदार प्रदर्शन