भाजपा नेता विनोद कश्यप हत्याकांड, तीन आरोपित हरियाणा से दबोचे; अब तक नौ गिरफ्तार
बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित अमन समेत तीन को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक कुल नौ आर ...और पढ़ें

गत 13 जून की शाम बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या की गई थी. Concept Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, विकासनगर। बैरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के मामले में फरार तीन आरोपितों को सहसपुर कोतवाली की पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अभी तक नामजद नौ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बता दें कि गत 13 जून की शाम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने के विवाद में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या कर दी गई थी। साथ ही उनके भाई राजेश, अशोक व भाभी सुषमा को घायल कर दिया था।
इस मामले में अशोक की तहरीर पर कोतवाली में रज्जाक, अमन, यूनुस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तजार व 30-40 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने नामजद छह आरोपितों रज्जाक, सलमान, जावेद, शहबाज, इम्तियाज व इन्तजार को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा था। बाकी आरोपितों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
कोतवाल प्रदीप सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मुख्य आरोपित अमन, सावेज, आजम को हरियाणा में यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया। कोतवाल के अनुसार अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।