विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग को बहलाकर ले गया जंगल, दुष्‍कर्म के बाद छोड़ा

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 22 Jan 2017 07:22 AM (IST)

देहरादून में एक युवक नाबालिग को बहलाकर जंगल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्‍कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर नाबालिग ने अपनी आपबीती घरवालों को बताई।

नाबालिग को बहलाकर ले गया जंगल, दुष्‍कर्म के बाद छोड़ा
नाबालिग को बहलाकर ले गया जंगल, दुष्‍कर्म के बाद छोड़ा

देहरादून, [जेएनएन]: देहरादून में एक मजदूरी करने वाला युवक नाबालिग को बहलाकर सहस्त्रधारा के जंगलों में ले गया। वहां ले जाकर उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह घर पहुंचकर नाबालिग ने अपने घरवालों को आपबीती सुनाई।

धर्मपुर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। आरोप है कि मोथरोवाला रोड निवासी पेशे से मजदूर शाबिर खान किशोरी को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ बाइक पर सहस्त्रधारा के जंगल की ओर ले गया। जहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वहां से भागकर घर पहुंची किशोरी ने वाकया अपनी मां को बताया।

यह भी पढ़ें: कमरे में ले जाकर नाबालिग से करने लगा दुष्कर्म, तभी...

नेहरू कॉलोनी एसओ विनोद गुसाई ने बताया कि देर शाम नाबालिग की मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़ित किशोरी का दून अस्पताल में मेडिकल कराया गया।

यह भी पढ़ें: विदेशी महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

मामले में अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कुछ संगठनों ने भी पुलिस थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें: महिला से पति के दोस्त ने बनाए संबंध, गभर्वती होने पर मुकरा अपना वादा