Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आर्यन, शौर्य, शाश्वत, करण और मंजोत अगले दौर में

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Tue, 06 Dec 2016 03:29 PM (GMT+05:30)

    ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में आर्यन शौर्य शाश्वत करण और मंजोत अगले दौर में पहुंच गए हैं। ...और पढ़ें

    आर्यन, शौर्य, शाश्वत, करण और मंजोत अगले दौर में
    आर्यन, शौर्य, शाश्वत, करण और मंजोत अगले दौर में

    देहरादून, [जेएनएन]: ऑल इंडिया टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के बालक अंडर-16 वर्ग में उत्तराखंड के आर्यन विंडलास, शौर्य सेमवाल, करण नेगी, मंजोत सिंह, शाश्वत कोहली, शाश्वत गर्ग व आर्यमन शुक्ला ने अगले दौर में प्रवेश किया।

    परेड ग्राउंड के सिंथेटिक टेनिस कोर्ट में सोमवार से शुरू हुए टूर्नामेंट में मुख्य दौर के मुकाबले खेले गए। बालक अंडर-16 एकल वर्ग में उत्तराखंड के आर्यन विंडलास ने आंध्र प्रदेश के उद्भव नरसू को 4-2 व 5-3, शौर्य सेमवाल ने टोरस रावत को 4-3 व 5-3, करण नेगी ने चंडीगढ़ के शुभ जिंदल को 4-1 व 4-1, मंजोत सिंह ने कुशाग्र भाटिया ने 4-1 व 4-2, शाश्वत गर्ग ने चंडीगढ़ के गुरजोश सिंह को 1-4, 4-1 व 4-2, शाश्वत कोहली ने पंजाब के कार्तिक परिहार को 4-2 व 4-3 और आर्यमन शुक्ला ने दिल्ली के पर्व को 4-0 व 4-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।


    इसके अलावा उप्र के मोहित मिश्रा, एजी स्मिथ, वंश यादव, मध्य प्रदेश के कुश अरजारिया व दिल्ली के सार्थक सहरावत ने अगले दौर में जगह बनाई। बालक अंडर-14 वर्ग में उप्र के एजी स्मिथ, अमित कुमार, उत्तराखंड के मंजोत सिंह, प्रणय मित्तल व टोरस रावत, आंध्र प्रदेश के उद्भव नरसू और हरियाणा के शिवदेव सिंह वालिया ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।


    बालिका अंडर-14 वर्ग में उप्र की शाम्भवी तिवारी, हरियाणा की जसबीर कौर, आंध्र प्रदेश की यशवाणी और उत्तराखंड की नियति व दिव्यानी ने अगले दौर में जगह बनाई। अंडर-16 वर्ग में उत्तराखंड की रिया भाटिया, आस्था लाल, कुहू आत्रे और उप्र की तनीषा ने अपने-अपने मैच जीते।