विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शरीर के साथ आत्मा को भी स्वस्थ रखता है मेडिटेशन, पढ़िए पूरी खबर

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:52 AM (IST)

साईं करुणा मिशन के संरक्षक डॉ. उदय शाह ने कहा कि मेडिटेशन स्वस्थ रहने का सबसे आसान और बेहतर जरिया है। इससे शरीर के साथ ही आत्मा भी स्वस्थ रहती है।

शरीर के साथ आत्मा को भी स्वस्थ रखता है मेडिटेशन, पढ़िए पूरी खबर
शरीर के साथ आत्मा को भी स्वस्थ रखता है मेडिटेशन, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून, जेएनएन। स्वस्थ रहने के लिए महज इच्छाशक्ति की आवश्यकता है। मनुष्य प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर पूर्ण रूप से स्वस्थ रह सकता है। मेडिटेशन स्वस्थ रहने का सबसे आसान और बेहतर जरिया है। इससे शरीर के साथ ही आत्मा भी स्वस्थ रहती है। यह बातें साईं करुणा मिशन के संरक्षक डॉ. उदय शाह ने कार्यशाला के दौरान कहीं।

राजपुर रोड स्थित वर्ल्‍ड इंटीग्रिटी सेंटर में साई करुणा मिशन की ओर से मनी, एबंडैंस एंड पास्ट लाइफ रिगरेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सुबह से शाम तक चले विभिन्न सत्रों में लोगों को नेच्युरोपैथी, योगा और मेडिटेशन की जानकारी दी गई। मिशन के संरक्षक डॉ. उदय शाह ने कहा कि हमारे देश में मेडिकल ट्रीटमेंट के अलावा भी कई प्रकार की उपचार पद्धतियां हैं। जिनसे कई गंभीर बीमारियों का उपचार बिना किसी साइड इफेक्ट के संभव है।

यह भी पढ़ें: डॉक्टरों ने विकृत लाल रक्त कणिकाओं को सामान्य में बदला, पढ़िए पूरी खबर Dehradun News

उन्होंने बताया कि योगा और मेडिटेशन से अधिकांश बीमारियों का घर बैठे उपचार किया जा सकता है। उन्होंने कार्यशाला में आध्यात्मिक ध्यान भी करवाया। उन्होंने बताया कि ध्यान से नकारात्मक विचार नष्ट होते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यशाला के तहत औरा साइंस, मैनिफेस्टेशन, क्वांटम फिजिक्स एंड कर्मा थ्योरी, स्ट्रेस मैनेजमेंट, वेट मैनेजमेंट, ब्रीथ एनकोडिंग विषयों पर भी जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें: ढाई माह में 33 लोगों को किया गया कॉर्निया प्रत्यारोपित Dehradun News