विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में नई भाजपा प्रदेश कार्यकारणी पर पांच को हो सकता है मंथन

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Mon, 03 Feb 2020 08:20 AM (IST)

नई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पांच फरवरी को मंथन हो सकता है। इस दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई है।

उत्‍तराखंड में नई भाजपा प्रदेश कार्यकारणी पर पांच को हो सकता है मंथन
उत्‍तराखंड में नई भाजपा प्रदेश कार्यकारणी पर पांच को हो सकता है मंथन

देहरादून, राज्य ब्यूरो। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष की कमान बंशीधर भगत को सौंपे जाने के बाद अब नई प्रदेश कार्यकारिणी को लेकर पांच फरवरी को मंथन हो सकता है। इस दिन प्रदेश भाजपा कार्यालय में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश की मौजूदगी में बैठक बुलाई गई है। इसमें नई प्रदेश कार्यकारिणी के नामों के साथ ही जिला कार्यकारिणियों के गठन, सरकार में रिक्त मंत्री पदों को भरने, सीएए को लेकर रणनीति समेत अन्य कई मसलों पर विमर्श होने की संभावना है।

सांगठनिक चुनाव के तहत मंडल से लेकर प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद हो रही भाजपा की इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने के बाद मंडल से लेकर प्रदेश स्तर तक नई कार्यकारिणियों का गठन होना है। मंडलों की कार्यकारिणियां गठित हो चुकी हैं, जबकि प्रदेश व जिलों की नई कार्यकारिणी गठित होनी हैं। माना जा रहा है कि पांच फरवरी को होने वाली बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नामों पर मंथन होगा। इसके साथ ही जिला इकाइयों की कार्यकारिणियों पर मुहर लग सकती है।

इसके अलावा प्रदेश सरकार में रिक्त चल रहे तीन मंत्री पदों को भरने के मद्देनजर भी बैठक में मंथन संभव है। वजह ये कि प्रदेश भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बंशीधर भगत इन पदों को भरने की निरंतर पैरवी कर रहे हैं। ये भी माना जा रहा कि सीएए को लेकर प्रदेश में नई रणनीति से अभियान चलाने के अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: धामी की नाराजगी मामले में हरीश रावत ने तोड़ी चुप्पी

पांच फरवरी को होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत समेत पार्टी के कोर गु्रप के नेता शिरकत करेंगे। उधर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ.देवेंद्र भसीन ने बताया कि पांच फरवरी को बैठक प्रस्तावित है, मगर यह रूटीन बैठक है। इसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शिरकत करेंगे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का धरना जारी, मिल रहा कई संगठनों का समर्थन