विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कष्‍ट दूर करने के लिए तांत्रिक ने दी गोली, खाकर मर गया व्‍यापारी

By sunil negiEdited By:
Published: Thu, 13 Oct 2016 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 14 Oct 2016 05:30 AM (IST)

ऋषिकेश क्षेत्र में कष्‍ट दूर करने के नाम पर तांत्रिक ने एक व्‍यापारी को गोली खाने के लिए दी, जिसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: नगर क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे पढ़कर आप चौक जाएंगे। कष्ट दूर करने के लिए तांत्रिक ने एक व्यापारी को गोली खाने के लिए दी, जिसे खाकर व्यापारी की मौत हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला।
मामला ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र का है। यहां मालवीय मार्ग स्थित श्याम होजरी के मालिक बालकिशन अरोड़ा (60 वर्ष) का घर है। बात दें कि उनकी पुत्री का विवाह ज्वालापुर (हरिद्वार) निवासी युवक से हुआ था। व्यापारी बालकिशन का अपने समधि से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक पिछले चार दिन से उनके घर ज्वालापुर से एक तांत्रिक आ रहा था। वह बालकिशन को कलह से मुक्ति दिलाने के उपाय बता रहा था।

पढ़ें:-कब्र से तीन मुर्दे निकाल कर तांत्रिक कर रहा था ऐसा काम, तभी...

बुधवार रात करीब दस बजे उक्त तांत्रिक उनके घर आया। उसने बालकिशन को कष्ट दूर करने के लिए एक गोली खाने को दी। साथ ही किसी को ना बताने को भी कहा। व्यापारी ने अपनी गाड़ी से तांत्रिक को हरिद्वार छुड़वाया। रात करीब डेढ़ बजे बालकिशन की हालत बिगड़ी। उन्हें चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:-तांत्रिक के झांसे में आई फौजी की पत्नी, सोने के घड़े के लिए गंवाए 40 लाख रुपये

व्यापारी के पुत्र पंकज ने कोतवाली में मामले की जानकारी दी। पुलिस ने व्यापारी के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने बताया कि व्यापारी के घर की सीसीटीवी फुटेज में व्यापारी के साथ तांत्रिक नजर आ रहा है, लेकिन उसके चेहरे में कपड़ा ढका होने के कारण शक्ल साफ नजर नहीं आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पढ़ें:-सड़क पर अगरबत्ती जलाकर 10 कदम चली महिला, पीछे मुड़कर देखा तो...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।