Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dehradun: राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलर्स में डाली डकैती; इतने करोड़ के गहने साफ

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 01:39 PM (IST)

    Dehradun उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के दिन देहरादून में बड़ी डकैती हुई है। दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर् ...और पढ़ें

    देहरादून के रिलायंस ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती
    देहरादून के रिलायंस ज्वेलर्स के यहां पड़ी डकैती

    जागरण संवाददाता, देहरादून। देहरादून के राजपुर रोड पर बड़ी डकैती की घटना हुई है। यहां दिनदहाड़े डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। ये डकैती रिलायंस ज्वेलर्स के यहां हुई है। सूचना के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे की ये घटना है। यहां चार से पांच बदमाश रिलायंस ज्वेलर्स की दुकान में घुस गए। ये सभी हथियार से लैस थे।

    बदमाशों ने यहां बंधक बनाकर इस डकौती की घटना को अंजाम दिया है। गहने न देने पर बदमाशों ने सुरक्षाकर्मी की पिटाई भी की। माना जा रहा है कि इन डकौतों ने 10 से 15 करोड़ के गहनों पर हाथ साफ किया है। राज्य स्थापना दिवस के दिन डकैती की इतनी बड़ी घटना हो जाने से सनसनी मची हुई है।

    यह भी पढ़ें: Uttarakhand Foundation Day: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति ने किया जनता को संबोधित; दी बधाई

    पुलिस ने माना चैलेंज

    दरअसल राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में कार्यक्रम हैं। इसी कार्यक्रम में सभी पुलिस व्यस्त थी। इसी बीच इतनी बड़ी डकैती की घटना हो गई। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई हैं और स्टाफ से पूछताछ कर रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना को चैलेंज के रूप में दून पुलिस ने स्वीकार किया है। उन्होंने साफ कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

    पुलिस जुटा रही डाटा

    पुलिस अब उन सिक्योरिटी गार्ड ओर स्टाफ का डाटा भी जुटा रही जो आजकल या कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर गया हो। इसके अलावा पूर्व में हुई डकैती की घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी तरह बड़ी घटना को नेहरू कॉलोनी में अंजाम दिया गया था। उस डकैती में शामिल आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि घटना में सहारनपुर गैंग का हाथ हो सकता है।

    खबरें और भी